Latest News

बालिकाओं का आत्म बल मजबुत हो आप स्वयं मजबुत बने - विधायक अनिरुद्ध मारू

Neemuch Headlines March 25, 2021, 7:02 pm Technology

मनासा। बालिकाओं का आत्म बल मजबुत हो, आप स्वयं मजबुत बने। स्वयं किसी भी हमले का सामना कर सके। गलत को रोक सके और उसे जवाब तुरंत दे सके। इस दिशा में भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान काम कर रहे है। इसी के तहत आपकों मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यह बात अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कहीं। वह उत्कृष्ठ उमावि में महिला एवं बाल विकास द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत आयोजित बालिकाओं की मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विधायक मारू ने कहा बेटियों के साथ अत्याचार न हो। इसलिए आप सभी को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यदि कोई गलत कार्य कर करता है तो आप उसका डट के मुकाबला कर सके। आप डरे नहीं क्योंकि जब तक आप जवाब नहीं देंगे तो सामने वाले का मनोबल बडता जाएगा। आपको आत्म रक्षा आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है आप तुरंत जवाब दे। अब बर्दास्त करने का समय गया। कोई गलत कर रहा तो अपने परिजनों को बताओ पुलिस में रिपोर्ट करे। इस बात से नहीं डरे की कह दिया तो बदनामी होगी। जब तक हिम्मत पैदा नहीं होगी आप आत्मनिर्भर नहीं बन सकते हैं। झांसी की रानी अहिल्या बाई जैसी महान विरांगना अपने ही देश में जन्म लिया है। उनको पढे और अपने जीवन में उतारे वह आपको ताकत हिम्मत देगी। आज बडी बडी कंपनियों शासकीय कार्यालय में महिलाएं प्रथम पंक्ति में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री जी हर संभव मदद करे है अगर आने प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली है तो किसी काॅलेज की फिस 40 लाख तक भी है तो वह भी मुख्यमंत्री जी भर रहे हैं। आप सिर्फ मेहनत करो। आज बेटियों विदेश भी जाना चाहे तो मुख्यमंत्री भेजने की व्यवस्था करे रहे हैं। इतनी सुविधा सरकार दे रही है तो उसका लाभ उठाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, सांसद प्रतिनिधी पुष्कर झंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष आशीष सारड़ा, उत्कृष्ठ प्राचार्य बीके कुमावत, सुपरवाइजर विजय लक्ष्मी कारपेंटर, खेल एवं युवा कल्याण ब्लाक समन्वयक दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Post