Latest News

स्वर्णकार समाज की महिला मंडल द्वारा मनाया गया फाग महोत्सव, महिलाओं ने राधा कृष्ण के भजनों का लिया जमकर मजा

प्रदीप जैन March 23, 2021, 6:53 pm Technology

सिंगोली। फाल्गुन का मास लगते ही फाग उत्सवों का दौर शुरू हो जाता है।इसी कड़ी में स्वर्णकार समाज की महिला मंडल द्वारा श्री चारभुजा नाथ मंदिर में फाग उत्सव मनाया गया। स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने सर्वप्रथम श्री चारभुजा नाथ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फूल और गुलाल से ठाकुर जी का श्रंगार किया! स्वर्णकार समाज महिला मंडल अध्यक्षा श्री मति पिंकी देवी,चंदादेवी,शारदा देवी,लीला बाई मंजु देवी, भगवती देवी,अलका देवी, स्नेहलता,सिमा देवी सहित सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर फूलों से होली खेल कर फाग उत्सव पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस आयोजन में होली के साथ भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें भगवान के भजनों के साथ होली के गीत गाकर फाग उत्सव धुमधाम से मनाया गया।

Related Post