Latest News

कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, गांधीजी और अंबेडकरजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर किया संविधान का वाचन

neemuch headlines March 20, 2021, 7:22 pm Technology

नीमच। भाजपा ने पैसों के बल पर छल कर मध्यप्रदेश में जनता के द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया था। इससे लोकतंत्र की हत्या हुई। भाजपा ऐसा अनेक प्रदेशों में कर चुकी है। 15 साल बाद प्रदेश की जनता ने कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन भाजपा ने राजनीति कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराकर लोकतंत्र व संविधान का अपमान किया। 20 मार्च को लोकतंत्र का सम्मान करते हुए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था। इसको लेकर कांग्रेस द्वारा 20 मार्च का दिन लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया है। यह कहना था तिरंगा यात्रा के प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतलाम निवासी राकेश झालानी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ का वे मीडिया को संबोधित करते हुए बोल रहे थे उन्होने कहा कि भाजपा ने चन्द नेताओ को लोभ लालच देकर कांग्रेस से तोड़ा व मध्यप्रदेश में आमजनता के द्वारा कांग्रेस पार्टी की एक चुनी हुई सरकार गिराई । लोकतंत्र को नुकसान पहुँचाया । आज देश में भारतीय संविधान व लोकतंत्र के स्मरण की आवश्यकता है।

राजनीति में दोनों ही मूल्यों पर गम्भीर संकट है । 20 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन से लोकतंत्र सम्मान के दिवस के रूप में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे भारत देश की आन बान शान तिरंगा सेवादल के कार्यकर्ता हाथो में सम्मान के साथ लिये आगे चल रहे थे। उसके पीछे देश भक्ति गीतों की मधुर लहरिया बिखेरता बेण्ड चल रहा था जिस पर चल रहे देशभक्ति गीत कांग्रेसजनों में और उर्जा का संचार कर रहे थे। कांग्रेसजन दो की लाईन में क्रमबद्ध होकर चल रहे थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में अनुशासन नजर आया। रैली में चल रहे कांग्रेसजनों को नीमच से विधानसभा प्रत्याशी रहे सत्यनारायण पाटीदार, उमरावसिंह गुर्जर, अनिल चोरसिया, राजकुमार अहीर, ओम दीवान, बृजेश मित्तल, राकेश अहीर आदि निर्देशित करते चल रहे थे। रैली गांधीभवन से प्रारंभ होकर गांधीवाटिका पहुंची जहां प्रभारी राकेश झालानी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से पैदल तिरंगा यात्रा विजय टाकीज के सामने से होते हुए टैगोर मार्ग से पुस्तक बाजार होते हुए मुख्य मार्गो से होती हुई शौरूम चैराहा पहुंची जहां संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकरजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और संविधान का वाचन किया गया तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा में बीजेपी को हटाना है लोकतंत्र को बचाना है आदि कई ऐसी स्लोगन लिखी तख्तिया हाथों में पकड कांग्रेसी पैदल यात्रा में चल रहे थे इस अवसर पर सत्यनारायण पाटीदार, उमरावसिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, ओम दीवान, अनिल चोरसिया, बृजेश मित्तल, संजीव पगारिया, राकेश अहीर, गजेन्द्र यादव, मनोहर अंब, जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष आशा सांभर, तरूण बाहेती, विनोद दक, मुकेश बांछखेडिया, मनोहर अंब, भूपेन्द्र बोहरा बाबा, मंगेश संघई, दीपक चैधरी, मुकेश कालरा, हरगोविन्द दीवान, महेश यादव, मनीष कदम, रोहित खेर सोनू यादव, योगेश प्रजापति, मोनू लोक्स, ओम शर्मा, चेतना लालका, श्रीमती मीना घनेटवाल, अनिता राठौर, इकबाल कुरेशी, अशोक पाटीदार, भूपेन्द्र पाटीदार, साबिर मसूदी, जगदीश पुनर जग्गा, संजय पंवार, विमल शर्मा, शराफत भाई, पंकज संघवी, अभिषेक मालू, हुसैन पहलवान टीआई, केडीभाई, विनोद बोरीवाल, कैलाश अहीर, दिनेश धनकर, देवेन्द्र पाटीदार, हुसैन कारपेंटर, नंदकिशोर यादव लाला भैया, कैलाश राठौर, बीपी आचार्य, हिदायतउल्ला खान, शोकीन धाकड, चंदा चैहान, श्रीमती कर्णिक, बाबू जोन, जगदीश पाटीदार, रवि दीवान, अमन विनायका, गोलू यादव, दुर्गाशंकर बोराना, मदनसिंह धानका, मोहित जोशी, अंकित यादव सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

आमजनता भी भाजपा के कुशासन से उब चुकी है:- तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में पहुंच कांग्रेसजनों ने पूरी ताकत दिखाते हुए लोकतंत्र सम्मान दिवस उत्साह पूर्वक मनाकर यह बताया कि देश का हर व्यक्ति चाहे राजनीति पाटियां हो, चाहे राजनेता हो, जनप्रतिनिधि हो आमजनता हो हर व्यक्ति को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिये। भाजपा के राज में लोकतंत्र व भारतीय संविधान पर गहरा संकट आया हुआ है। भाजपा के कुशासन से जनता उब चुकी है। तिरंगा से यात्रा से कांग्रेस ने यह संदेश दिया गया कि आज देश में भारतीय संविधान व लोकतंत्र के स्मरण की आवश्यकता है। राजनीति में दोनों ही मूल्यों पर गम्भीर संकट है । इसलिये आमजनता को आगे आकर देश हित में अपना मत रखना चाहिये। और आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाना चाहिये। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रभारी राकेश झालानी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड के मार्गदर्शन जिले भर के कांग्रेसजनो की बडी उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि आने वाला समय कांग्रेेस का है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र के सम्मान में सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार है।

Related Post