Latest News

20 मार्च शनिवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मे भाग ले-मुकेश क़ालरा

Neemuch Headlines March 18, 2021, 8:56 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव उमराव सिंह गुर्जर एवं नीमच शहर कांग्रेस के कार्य वाहक अध्यक्ष मुकेश क़ालरा ने कहा कि भारतीय सँविधान की मूलभावना के अनुरूप एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मध्यप्रदेश की जनता द्वारा कमलनाथ ज के नेतृत्व मे पाँच साल के लिए कांग्रेस सरकार को सेवा करने का अवसर प्रदान किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जनभावना के अनुसार जनकल्याण के कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गत वर्ष 20 मार्च 2020 को भाजपा ने धनबल के आधार पर विधायकों की खरीद फरोख्त कर चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का निंदनीय कार्य किया। भाजपा ने जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराकर प्रदेश की जनता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का निंदनीय कार्य किया है। गुर्जर एवं क़ालरा ने समस्त कांग्रेसजनों, किसानों, मजदूरों, नोजवानों,महिलाओं व्यापारियों, छोटे कारोबारियों सहित आमजनों से अनुरोध किया है कि 20 मार्च 2021 शनिवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीमच में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम मे गांधी भवन नीमच पर 11.30 बजे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर सफल बनाये।

Related Post