Latest News

आज 4 राश‍ियों के ल‍िए द‍िन बहुत ही लाभदायक, देखें क्‍या कहती है आपकी क‍िस्‍मत जानिए आज का राशिफल

Neemuch Headlines March 16, 2021, 7:49 am Technology

मेष:

आज रोजी रोजगार के मामले में मेष राशि वालों को सफलता मिलने का योग है। क‍िसी नई नौकरी के ल‍िए क‍िया जा रहा प्रयास भी शुभ फलदायी हो सकता है। व्‍यवसाय में हैं तो आज आपको क‍िसी भी फैसले में जल्‍दबाजी से बचना होगा। अन्‍यथा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपके ल‍िए स‍लाह है क‍िआय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशत।

वृषभ:

वृष राश‍ि के जातकों को आज व्‍यवसाय में लाभ म‍िलेगा। क‍िसी नई योजना को आज आप पूरा भी कर सकते हैं। इसमें कोई पुराना म‍ित्र आपके ल‍िए मददगार साब‍ित होगा। लेक‍िन इन सबके बीच आपके ल‍िए सलाह यह है क‍ि अपनी सेहत को लेक‍र क‍िसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। अन्‍यथा आपको बेवजह की द‍िक्‍कतें झेलनी पड़ सकती हैं। पर‍िवार के साथ आप बेहतर समय व्‍यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत।

मिथुन:

आज म‍िथुन राश‍ि के जा‍तकों के आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। बात चाहे व्‍यवसाय की हो या फ‍िर नौकरी की हो, हर जगह आपको तरक्‍की म‍िलेगी। आपके रुके हुए कार्य संपन्‍न होंगे। यूं समझ‍िए स‍ितारे मेहरबान हैं आज आपको अपनों का भी भरपूर प्‍यार और साथ म‍िलेगा। लेकिन आज कार्यालय में आपको अधीनस्थ कर्मचार‍ियों से तनाव म‍िल सकता है। सलाह है क‍ि छोटी-छोटी बातों को अवॉयड करना बेहतर होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 95 प्रत‍िशत।

कर्क:

कर्क राश‍ि के जातकों को आज आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि करेगी। लेक‍िन सलाह है क‍ि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज खान-पान में संयम बरतें। शाम ढलते ही ससुराल पक्ष से लाभ म‍िलने का भी योग बन रहा है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत।

सिंह:

आज का द‍िन स‍िंह राश‍ि के जातकों को जीविका की दिशा में सफलता द‍िलाएगा। अगर आज आप कहीं दूर की यात्रा प्‍लान कर रहे हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। लेक‍िन आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन की बात करें तो आज पत‍ि-पत्‍नी का एक दूसरे प्रत‍ि प्रेम और व‍िश्‍वास और भी अध‍िक सुदृढ़ होगा। क‍िसी पुराने म‍ित्र को लेकर व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 71 प्रत‍िशत।

कन्या:

आज कन्‍या राश‍ि के जातकों को जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठा का लाभ म‍िलेगा। वहीं उनके शत्रुओं की संख्‍या में भी आज इजाफा होगा। राजनीत‍ि में शाम‍िल लोगों के ल‍िए भी आज का द‍िन शुभ है। अधूरे प्रॉजेक्‍ट को पूरा करने के ल‍िए आज कार्यक्षेत्र में उच्‍चाध‍िकार‍ियों का पूरा सहयोग म‍िलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सलाह है क‍ि आप अपनी सेहत का व‍िशेष ख्‍याल रखें। अन्‍यथा बेवजह का मानस‍िक तनाव बढ़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 73 प्रत‍ि‍शत।

तुला:

आज तुला राश‍ि के जातकों को धन के मामले में व‍िशेष लाभ होगा। यही नहीं कार्यक्षेत्र में बदलाव के ल‍िए क‍िये जा रहे प्रयासों में भी सफलता म‍िलने का योग है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु या फ‍िर उपहार के म‍िलने की भी संभावना है। आज व‍िरोधी चाहकर भी आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। क‍िसी पुराने म‍ित्र से भी मुलाकात का योग है। इससे मन अत्‍यंत प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 88 प्रत‍िशत।

वृश्चिक:

आज वृश्चिक राश‍ि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि का योग है। इस द‍िशा में आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। क‍िसी रुकी हुई व्यावसायिक योजना को भी बल मिलेगा। ससुराल पक्ष से उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। बच्‍चों के व‍िवाह संबंधी न‍िर्णय लेने में जल्‍दबाजी करने से बचें। न‍िवेश संबंधी कारोबार में हैं तो आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत।

धनु:

आज धनु राश‍ि के जातकों के शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयासों में सफलता म‍िलने का योग हैं। लेक‍िन सलाह है क‍ि आज आप लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें। इसके अलावा आज धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथही उधार के लेन-देन से भी दूरी बनाए रखें। पर‍िवार के साथ कहीं बाहर जाने का भी प्‍लान बन सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत।

मकर:

मकर राश‍ि के जातकों के आज साह‍ित्‍य और कला के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता म‍िलेगी। द‍िन के दूसरे पहर में आज व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर भी सामने आएंगे। आज साझेदारों की मदद से कोई रुकी हुई डील भी फाइनल हो सकती है। आपके ल‍िए आज सलाह है क‍ि आप रुपए-पैसे के लेन-देन में व‍िशेष सावधानी बरतें। ससुराल संबंधी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 68 प्रत‍िशत।

कुंभ:

आज कुंभ राश‍ि के जातकों के आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। इसके अलावा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कला संबंधी कार्य में हैं तो आज बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। शाम के समय आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। क‍िसी की मदद से आज आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। व‍िरोधी परास्‍त होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत।

मीन:

मीन राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज आय के नवीन स्रोत बनने का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। पर‍िवार के साथ यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। इसके अलावा आज कोई नया रोजगार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो शुरू कर दें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की मदद से आज संपत्ति लाभ का भी योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 96 प्रत‍िशत।

Related Post