Latest News

मातृशक्ति साप्ताहिक सत्संग मंडली का गठन, सीमा गोड़ संयोजिका व सरिता दीक्षित सह संयोजिका नियुक्त

Neemuch Headlines March 14, 2021, 8:24 pm Technology

नीमच। इंदिरा नगर क्षेत्र की मातृशक्ति साप्ताहिक सत्संग मंडली का गठन इंदिरा नगर निवासी श्रीमती प्रमीला जोशी के निवास पर सत्संग महिला संकीर्तन के आयोजन के साथ किया गया। सत्संग मंडली द्वारा प्रत्येक रविवार को क्रमबद्व रूप से सभी सदस्यों के यहाँ कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।जिससे सभी परिवारों में संस्कार व धार्मिक वातावरण का निर्माण हो सके। सत्संग मंडली के संचालन हेतु सर्वानुमति से श्रीमती सीमा गोड़ को संयोजिका व श्रीमती सरिता दीक्षित को सह संयोजिका नियुक्त किया गया है। शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। आगामी संकीर्तन दिनांक 21 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे श्रीमती प्रभादेवी अरुण शर्मा के निवास HIG-10 इंदिरा नगर पर आयोजित किया जाएगा।

Related Post