Latest News

गौ पुत्र सेना प्रदेश अध्यक्ष ने जावरा में किया प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का स्वागत

Neemuch Headlines March 14, 2021, 4:07 pm Technology

जावरा। गौ पुत्र सेना प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिह सिसोदिया ने श्री राजपूत करणी सेना मूल के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान मंदसौर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह शक्तावत रतलाम जिला अध्यक्ष कीर्ति राज सिंह पिपलोदा चौपाटी स्वागत किया गौ पुत्र सेना जिला प्रवक्ता व राजपूत करणी सेना मूल जिला मीडिया प्रभारी नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि फूल माला पहनाकर एवं तीनो को कृष्ण गौ माता का चित्र भेंट कीया प्रदेश अध्यक्ष व दोनों जिलाध्यक्ष ने अपने शब्दों में कहा कि हम गौ पुत्र सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान ने गोपाल सिंह सिसोदिया को हौसला बुलंद रखने के लिए कहा कि गौ तस्करों से डरने की कोई जरूरत नहीं है आप गौ माता की रक्षा करो हम आपका साथ देंगे।

इसके बाद सभी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा खाचरोद नाका के लिए रवाना हो गए। स्वागत में गौपुत्र सेना प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया, विनोद देवड़ा लोकेंद्र सिंह पडियार जिला अध्यक्ष बलवान सिंह पवार शुभम प्रजापत(नगर अध्यक्ष लुहारी) जे के खरोल(नगर मीडिया प्रभारी लुहारी) जिला उपाध्यक्ष लक्की सोलंकी कारण सरगरा(नगर सचिव लुहारी) विशाल चौहान भोलेश्वर बैरागी जितेंद्र खारोल माधव राज तरुण नायक व गोरक्षक गौ पुत्र सेना के सदस्य उपस्थित थे।

Related Post