Latest News

सिंगोली मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मासिक एकत्रिकरण कार्यक्रम, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

प्रदीप जैन March 14, 2021, 4:05 pm Technology

सिंगोली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़ रहे सिंगोली नगर मे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में मासिक एकत्रिकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सिंगोली नगर के अधिकांश परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं ओर यह नगर शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले कुछ समय से स्थानीय स्तर पर संघ की गतिविधियों में आई शिथिलता को पुनः सक्रियता मे लाने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रति माह स्वयंसेवको का एकत्रिकरण का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में 14 मार्च रविवार को संघ के मंदसौर विभाग प्रचारक विक्रम सिंह जी जिला कार्यवाह मुकेश जी मेघवाल विधा भारती विभाग सम्वंयक महादेव जी यादव रतनगढ़ खण्ड कार्यवाह विकाश जी एवं नगर कार्यवाह चन्द प्रकाश सोनी के सानिध्य में स्वंयसेवको का वृहद् स्तर पर एकत्रिकरण हुआ जिसमे बाल, तरूण, ओर प्रोढ़ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संघ स्थान पर शाखा लगा कर व्यायाम खेलकूद तथा सूर्य नमस्कार आदी कर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post