Latest News

शनि अमावस्या पर मिथुन के अलावा इन राशियों पर भी शनि रहेंगे मेहरबान जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल

Neemuch Headlines March 13, 2021, 7:55 am Technology

मेष:

मेष- आज का दिन आपका काम की वजह से काफी व्‍यस्‍त रहेगा और ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते परिवार की उपेक्षा हो जाए। परिवार के लोग आपसे आज नाराज हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी विवाद में उलझना ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि अच्‍छा समय आने का इंतजार करें और परिवार को कुछ वक्‍त देने का प्रयास करें। राजनीतिक सहयोग प्राप्‍त होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। आज भाग्‍य 70 फीसदी आपका साथ देगा।

वृषभ:

आज ग्रहों के प्रभाव की वजह से आपके घर में आपस में लोगों में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से आज आपको थकान लग सकती है, लेकिन खुशियों के आगे थकान फीकी पड़ जाएगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे और आज आपको मेहनत का फल प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज चंद्रमा के शुभ प्रभाव की वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके धन और ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्‍या कर सकते हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा। सरकारी काम में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी और लंबे समय से रुके काम आज बन जाएंगे। आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें तो आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई से भरा हो सकता है और आज आपको किसी वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यापारियों को आज लाभ हो सकता है और उनकी व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आज भाग्य 56 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी गृहोपयोगी वस्‍तुओं में वृद्धि होगी और आज के दिन आपकी भौतिक सुविधाओं में इजाफा होगा और भाग्‍य का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके अधीन काम करने वाले किसी कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। अन्‍यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं और शारीरिक रूप से आघात हो सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपका मन कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। कई दिनों से अटके हुए काम के बारे में आज सोच सकते हैं। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान में संयम बरतें तो आपको लाभ होगा। ससुराल पक्ष से उपहार की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर में खुशहाली आएगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि देने वाला होगा और आपके पुरुषार्थ में आज वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो रोग से परेशान रहते हैं। उन्‍हें आज के दिन पूरा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज आपकी तबियत काफी हरी हो सकती है और मन प्रसन्‍न रहेगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखने से लाभ होगा। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा और रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज के दिन आपको गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ईष्‍यार्लु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और शाम के वक्‍त अतिथियों के आगमन से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आज आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए खास है और आपको रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति से सुख और लाभ दोनों प्राप्‍त होंगे और भाग्‍य का साथ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आने से आपको प्रसन्‍नता मिलेगी। आज प्रियजनों से भेंट संभव है। मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आज के दिन आपको किसी प्रकार के फालतू खर्च से दूर रहने की जरूरत है। आज किसी प्रकार की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है और इस यात्रा में आपको लाभ भी होगा। आज धन के मामले में भी आपको कहीं से अचानक प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपको विजय प्राप्ति का संकेत दे रहा है और सुख समृद्धिदायक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। बेहतर होगा कि किसी के साथ विवाद में न पड़ें। मैत्री संबंधों में मधुरता आएगी। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

Related Post