Latest News

महाकांल की शाही सवारी मे उमड़ा भक्तों का सैलाब, भूत भावन भूतेश्वर नाथ नगर भ्रमण कर पहुंचे नंदीश्वर महादेव

प्रदीप जैन March 12, 2021, 1:22 pm Technology

सिंगोली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर मे लगातार तीसरी बार उज्जैन की तर्ज पर निकली शाही सवारी दोपहर 1 बजे भूतेश्वर महादेव से आरंभ हुई जो चौधरी मोहल्ला अंहिसा पथ बापु बाजार पुराना बस स्टैंड कमल चौक पेट्रोल पंप होते हुए नंदीश्वर महादेव पहुंची। इस बीच जगह जगह शाही सवारी का स्वागत अभिनन्दन किया गया ओर भक्तों को ठण्डा पानी पिला कर अल्पाहार कराया गया। आज निकली शाही सवारी मे मुख्य आकर्षण का केन्द्र अघोरी पार्टी, भस्म रमय्या पार्टी, बाहुबली झांकी, बड़ा डीजे, तासा पार्टी, हाथी, घोड़े, मस्का पार्टी, बेन्ड, तथा मंदसौर के ढ़ोल रहे।

भक्तों मे शाही सवारी को लेकर जबरदस्त खुशी का वातावरण देखा गया भूतेश्वर महादेव से आरंभ हुई शाही सवारी मे सिंगोली नगर सहित आस पास क्षैत्र फुसरियां, सोडीजर, धौगवा, पटियाल, झराड, थडोद, धनगांव, धारड़ी, कदवासा, ताल, पिपलीखेड़ा, झांतला, कोज्या, परलाई, अम्बा रतनगढ़ डिकेन बेगूं बोराव, रावतभाट़ा, भैसरोड़गढ, बिजौलियां, तिलस्वाॅ, कास्यां, डाबी, आदी अनेक ग्राम के भक्त शामिल हुए।

पुरा नगर शिवमय बना:-

शाही सवारी के स्वागत अभिनन्दन मे पुरा नगर शिवमय बना ओर जगह जगह तौरण द्वार लगा कर पलक पावडे बिछा कर शाही सवारी का स्वागत किया।

प्रतिवर्षानुशार इस वर्ष भी शाही सवारी मे भक्तों का सैलाब उमड़ा शाही सवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। वही शिवालयो पर सुबह से ही पूजा ओर अभिषेक करने वालो का तांता लगा ।

शाही सवारी मे इन्होंने की शिरकत:-

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहिर उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष बनवारी जोशी रतनगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र मंडोवरा नगर भाजपा अध्यक्ष निशांत जोशी गूर्जरगौड ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष हरिश शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मेव संजय नागौरी एडवोकेट राजेश भण्डारी सुधीर लसोड़ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के हंसमुख बोहरा कैलाश राठौर गोपाल बैरागी कुकड़ेश्वर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहता मधु पालीवाल सुनिता माहेश्वरी पिंकी सोनी रूकमणी व्यास आदी ने भाग लेकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

प्रशासन की व्यवस्था रही चाक चौबंद:-

शाही सवारी के दौरान उमड़े जन सैलाब के बीच कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन के एसडीएम राजेन्द्र सिंह, एसडीओपी रविन्द्र बोयट, तहसीलदार सुधाकर तिवारी, थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, कस्बा पटवारी सुरेन्द्र सिंह सहित पुरा प्रशासनिक अमला पूरी तरह तैनात रह कर कानून व्यवस्था को बनाये रखने का काम किया। जेबकतरे भी रहे सक्रिय:- शाही सवारी के दौरान भीड़ के बीच जेब कतरे भी सक्रिय रहे हालंकी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ पर आयोजको को बार बार एनाउंसमेंट कर लोगो को सचेत करना पडा।

मौसम हुआ खराब:-

शाही सवारी के दौरान बाबा महाकांल के स्वागत में अचानक मौसम हुआ खराब ओर तेज आंधी के साथ हल्की पुल्की बुंदा बांदी से बाबा का स्वागत किया।

शाही सवारी पुरे नगर में भ्रमण कर नंदीश्वर महादेव पहुंची जहां महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई।

Related Post