Latest News

नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा का मंदसौर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत सम्मान

Neemuch Headlines March 11, 2021, 7:47 pm Technology

रोशन वर्मा ने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य करना।

नीमच। नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर गरीबो में भोजन वितरण के अवसर पर मंदसौर गए थे जहाँ नमो ग्रुप जिलाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में जिला मंत्री प्रमोद चोरड़िया के गांधी चौराहा स्थित प्रतिष्ठान में स्वागत सम्मान किया गया। साथ में नमो ग्रुप के जीरन तहसील उपाध्यक्ष विनोद पाटीदार, नगर महामंत्री दीपक शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया व आईटी सेल सह प्रभारी क्रिश पॉवर भी शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि यहां सम्मान मेरा नही कार्यकर्ताओ का सम्मान हैं आप जैसे सेवाभावी कार्यकर्ताओ के बीच आकर गौरान्वित महसूश कर रहा हु। आप लोगो के द्वारा मंदसौर जिले में चलाये जा रहे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड वितरण गरीबो में भोजन वितरण ओर भी अनेको सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए टीम के सदस्यों को पुनीत कार्य की बधाई दी। जिलाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाना है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति उस योजना का लाभ उठा सके इसी संकल्प के साथ नमो ग्रुप कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा जैन, जिला कोषाध्यक्ष ललिता कुमावत, नगर अध्यक्ष मंजू सेना, जिला उपाध्यक्ष सुनील योगी, प्रमोद चोरड़िया, जिला मंत्री अनिल नारानीय, नगर अध्यक्ष करण परिहार, महिलामोर्चा नगर मंत्री कल्पना शर्मा सहित बड़ी संख्या के नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post