Latest News

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का करें इन चीजों से अभिषेक, फिर देखें चमत्कार - पं .सुमन्त पुरोहित

एम डी मंसुरी March 10, 2021, 7:34 pm Technology

झांतला। महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के दिन का विशेष महत्व है। यह दिन शिव और शक्ति को समर्पित होता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सुबह शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है और रात्रि के समय शिव जागरण किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अन्य दिनों के अपेक्षा महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से कई गुणा लाभ व्यक्ति को मिलता है।

आइए जानते हैं शिवलिंग पर किसी चीज से अभिषेक करने पर क्या लाभ मिलता है।

1.दूध से अभिषेक के फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गाय के दूध अभिषेक करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है और व्यक्ति रोग मुक्त रहता है। वहीं अगर आप शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन के हर क्षेत्र लाभ मिलना शुरू हो जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं और सभी कामनाओं की पूर्ति करते है !

2.दही से अभिषेक के फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से जीवन में परिपक्वता और स्थिरता आती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यता है कि हर रोज शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वहीं अगर शिवलिंग पर इस शुभ दिन पर इत्र से अभिषेक करें अर्थात छिड़काव करें तो मन शुद्ध होता है और जीवन को राह मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है!

3. घी से अभिषेक से फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन यदि कोई गाय के घी से भगवान शिव का अभिषेक करता है , तो अकाल मृत्यु से रक्षा होती है , दीर्घायु की प्राप्ति होती है !

4. शहद से अभिषेक के फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना बेहद पुण्यकारी माना गया है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से व्यक्ति के मन आध्यात्म की तरफ झुकता है और वाणी में मधुरता आती है। साथ ही दिल में दया और परोपकार की भावना जागृत होती है और समाज में यश व सम्मान की प्राप्ति होती है !

5. शक्कर से अभिषेक के फायदे : -

महाशिवरात्रि के दिन जो प्राणी शिवजी पर शक्कर का अभिषेक करता है , उसे भूमि, राज्य की प्राप्ति होती है , ऐसा शास्त्रो मे बताया गया है।

6. सरसो के तेल से अभिषेक के फायदे :-

अगर आप गुप्त शत्रुओं से परेशान हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों के तेल का अभिषेक करें, ऐसा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और पराक्रम व साहस में वृद्धि होती है। लेकिन ऐसा करने से पहले ध्यान रखें कि किसी पंडित को अपनी कुंडली दिखाकर उनकी राय अवश्य लें और तभी अभिषेक करें।

7. गंगाजल से अभिषेक से फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सभी तीर्थों से लाए हुए जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस पवित्र दिन पर गंगाजल से अभिषेक करने से सर्वसुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही धन वैभव की कमी दूर होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

8. पंचामृत से अभिषेक के फायदे:-

महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं आरोग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी का अभिषेक करें, ऐसा करने से ना सिर्फ शारीरिक समस्याएं दूर होंगे बल्कि कई बीमारियों से राहत भी मिलती है। ऐसा शिवमहापुराण मे विदित है

10. शुद्ध जल से अभिषेक से फायदे :-

महाशिवरात्रि के दिन जल से ओम नम: शिवाय का जप करते-करते शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को तेज ज्वर आ रहा हो तो शिवलिंग पर जल से अभिषेक के बाद ज्वर कम हो जाता है।

Related Post