Latest News

महाशिवरात्रि पर्व पर भूतभावन भूतेश्वर नाथ निकलेगे नगर भ्रमण पर

प्रदीप जैन March 10, 2021, 4:00 pm Technology

नगर मे निकलेगी तीसरी शाही सवारी भक्तों में भारी उत्साह, भूतेश्वर महादेव से नंदीश्वर महादेव तक जायेगी शाही सवारी पुरा नगर सजा दुल्हन की तरह

सिंगोली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूतभावन भूतेश्वर नाथ निकलेगे शाही सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी को लेकर भक्तों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भोले के भक्तों ने पुरे नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया है। शिवालयो की साज सज्जा चल रही है। शिव भक्त दिन रात एक करते हुए महाशिवरात्रि पर निकलने वाली तीसरी शाही सवारी को ऐतिहासिक बनाने मे लगे हुए हैं। भक्तों की आस्था के केंद्र भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर तहसील के बाहर तथा नंदीश्वर महादेव मंदिर पर जोर शोर से तैय्यारियाँ देखने को मिल रही है। नगर मे भी जगह जगह फ्लेक्स बेनर लगा कर धर्म ध्वजा लगाई गई है। आस पास क्षैत्र के गांवो में भी शाही सवारी को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजको ने शाही सवारी को ऐतिहासिक और शानदार बनाने के लिए नये नये तरीके अपनाये हैं। जिला मुख्यालय से 80 किलो मीटर की दूरी पर सिंगोली स्थित भूतेश्वर महादेव का अति चमत्कारिक मंदिर होने की मान्यता क्षैत्र वासियों की रही है। शिव भक्तों द्वारा मिली जानकारी अनुसार समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के आर्थिक सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व 11 मार्च गुरुवार को दोपहर 12 ,15 बजे भगवान भूतेश्वर महादेव की ऐतिहासिक शाही सवारी भूतेश्वर से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग चौधरी मोहल्ला अंहिसा पथ बापु बाजार पुराना बस स्टैंड कमल चौक पेट्रोल पंप होते हुए नन्दीश्वर महादेव पहुचेगी जहां महा आरती होगी और भक्तों को प्रसादी वितरण किया जावेगा। शाही सवारी के दौरान कोविड 19 के तहत मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर से पालन किया जायेगा। बाबा की शाही सवारी के दौरान ड्रोन द्वारा पूरे नगर में पुष्प वर्षा होगी।

महाशिवरात्रि पर मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेगे :-

स्पेशल बेंड , बड़ा लाइटिंग डीजे , 5 छोटे डीजे , भस्म रमैया भक्त मंडली , अघोरी पार्टी , 31 ढोल , मस्का पार्टी , हाथी , ड्रोन वीडियो ग्राफी , बाहुबली झांकी , 3 घोड़े , अखाड़ा सिंगोली , बूंदी की आतिशबाजी , व उज्जैन महाकाल लाइव दर्शन एलईडी वाल द्वारा लाइव प्रसारण सहित अन्य कई आकर्षक मन मोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी। नगर एवं क्षेत्र में शिवरात्रि महापर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाही सवारी के दौरान कोविठ-19 की सुरक्षा को लेकर मास्क ओर सामाजिक दुरी बनाये रखना अनिवार्य रहेगा।

Related Post