Latest News

सार्थक सृजन साहित्यिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न, डॉ नेहा सिंह सहित नीमच के कवि साहित्यकारों ने लिया भाग

Neemuch Headlines March 7, 2021, 10:13 pm Technology

नीमच। साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सार्थक सृजन ने आज नीमच में नूतन स्कूल के सामने डे केयर सेंटर में एक साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद रामावत "प्रमोद" ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में पीएचडी करने वाली नीमच की होनहार बेटी डॉ नेहा सिंह काफी समय बाद नीमच आई हैं और उनके स्वागत को लेकर एक आयोजन संस्था द्वारा नीमच में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन एवं पुष्पहार से स्वागत नीमच के रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक भगवंत उपाध्याय एवं नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा द्वारा किया गया। इसके साथ ही मां सरस्वती की आराधना करते हुए डॉ नेहा सिंह ने अपने स्वरों से काव्य गोष्ठी में सबका मन मोह लिया। सन्यासी में "रंग पीला" ओजस्वी गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक आर.एस.शर्मा ने आपना हिंदी का काव्य गीत सुनाया, इसके बाद अजित सिंह चौहान ने अपने द्वारा स्वरचित गीतों को सामने रखा। इसी क्रम में श्रीमती रेणु व्यास ने अपने गीतों की माला संजोई। श्रीमती निर्मला अग्रवाल ने सार्थक सृजन संस्था के ऊपर विशेष कविता का काव्य पाठ किया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष दिलीप दुबे ने अपनी शायरियों को इस तरह प्रस्तुत किया की गोष्टी में उपस्थित हर व्यक्ति ने वाह के साथ तालियों से उनका अभिनंदन किया। वही गोपाल सिंह चौहान ने कविता पाठ किया। वरिष्ठ अध्यापक भगवंत उपाध्याय ने देश प्रेम से ओतप्रोत काव्य पाठ से हर एक को रोमांचित कर दिया। इसके बाद श्रीमती उमा शुक्ला, नरेंद्र व्यास, संस्था के सचिव संजय शर्मा ने अपने अपने काव्यों के संग्रह से कुछ काव्य पुष्प गोष्ठी में रखे।

इस दौरान संस्था के संरक्षक हाजी बाबू सलीम चोपदार भी उपस्थित हुए, जिनको संस्था की कालर पिन लगाकर अध्यक्ष प्रमोद रामावत "प्रमोद" और सचिव संजय शर्मा ने अभिन्दन किया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रमोद रामावत "प्रमोद", संरक्षक हाजी बाबू सलीम, सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप दुबे, उपाध्यक्ष आर.एस.शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती डॉ.नेहा सिंह श्रीमती रेणु व्यास, रजिया सुल्तान, श्रीमती उमा शुक्ला, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्रीमती मीनू लालवानी, नरेंद्र व्यास, गोपाल सिंह चौहान, अजित सिंह चौहान, एड.सुरेश शर्मा, कैलाश गोयल, विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन मोजुद रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती कुसुम शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रमोद रामावत "प्रमोद" ने माना। उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी पत्रकार अविनाश जाजपुरा द्वारा दी गयी।

Related Post