Latest News

गुंगी-बहरी भाजपा सरकार को जगाने के लिए कांग्रेसजन सड़को पर उतरे, जताया विरोध

Neemuch Headlines March 7, 2021, 5:46 pm Technology

अब भाजपा मडिकल कालेज को लेकर कर रहे राजनीति - राजकुमार अहीर

सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में, जावद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के बेनर तले व युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, आईटी सेल व विभिन्न प्रकोष्ठो के सहयोग से रविवार को सरवानिया महाराज के प्रमुख मार्गो पर बेलगाड़ी के द्वारा रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के कांग्रेसजनो ने अलग ही अंदाज में अपना विरोध प्रदर्शन किया रैली में बेलगाड़ी के उपर मोटरसायकल व गैस का चुल्हा रखा और उसे नगर के मार्गो में घुमाया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजना इकठ्ठा हुए। प्रदर्शनकारियो के हाथा में गैस, पेट्रोल-डीजल की वृद्धि वापस लो और काले कानून को वापन लो नामक तख्तिया दर्शाते हुए केन्द्र व राज्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए हरिया भेरू चोक पर पहुची।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देशभर में हाल ही में पेट्रोल डीजल और गैस के दामों की हो रही बढ़ातरी को लेकर एवं बढ़ती हुई मंहगाई की चिंता हर आम नागरिक के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भाजपा सरकार किसानो और आम लोगो के दर्द को सुन नहीं रही है। कैलाश अहीर ने आगे कहा जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े भी बड़ते थे तब प्रदेश में शिवराजसिंह चैहान एवं भाजपा के अन्य नेता विरोध स्वरूप सायकल चलाते थे। अब गेस सिलेण्डर के दाम आसमान छू रहे है, पेट्रोल-डीजल एवं गैस के दामो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लोग तस्त्र है फिर भी शिवराजसिंह मौन है। जबकि पेट्रोल-डीजल पर मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा टैक्स लगाता है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर ने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में एक लड़ाई विधानसभा में लड़ी जा रही है तो दुसरी लड़ाई हम कांग्रेसजन सड़को पर लड़ रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मै किसानो की आय दुगनी करूंगा, हमे तो लगता है कि किसानो की आय दुगना तो नहीं हो रही है लेकिन किसानो को समाप्त व डुबोने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एक और कार्य कर ही है जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारे भाजपा सरकार गिरा रही है, चाहे वो मध्यप्रदेश हो, पांडुचेरी हो या तमिलनाडु हो। जिन विधायको को जनता ने चुना है उनहे मोदी जी के इशारो पर खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने का कार्य कर रहे है। ये इतिहास में काले अक्षरो में मोदी जी के नाम से लिखा जाएगा। जिस दिन से केन्द्र और राज्य मे भाजपा की सरकार आई है लाखो-करोड़ो रूपयो का कर्जा लिया जा रहा है और वो पैसा भाजपा के नेता, मंत्री व विधायको के पेट में जा रहा है, जनता और किसानो के बारे में सोचना ही बंद कर दिया है। साथियो इस देश में मेंहगाई चरम सीमा पर है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल-डीजल 62 रूपये था लेकिन अब भाजपा के राज में पेट्रोल 100 रूपये से उपर जा रहा है। जब इस देश में कोरोना था तब लाखो लोग बेरोजगार हो गए आज उनके बच्चो के लालन पालन की समस्या आ रही है और भाजपा गैस सिलेण्डर, पेट्रोल डिजल के भाव बड़ाती जा रही है। जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से देश का किसान, मजदुर एवं आम लोग प्रताड़ित व परेशान हो रहा है। जबकि हमारी माता-बहने जिस गैस सिलेण्डर पर भोजन बनाती है वो सिलेण्डर आज 900 रूपये होगया है । जब केन्द्र में मनमोहन सरकार थी तब सिलेण्डर 400 रूपये बिकता था। भाजपा के इन नेताओ ने गरीबो के मुंह से निवाला छिनने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी तब किसानो के कर्जे माफ करने की योजना चलाई उसके विपरित भाजपा ने विधानसभा में बजट पेश किया है उसमें किसानो के कर्जे माफ करने की कोई बात नहीं कही गई। भाजपा यह सपना देख रही है कि पुरे देश पर राज करेगी तो उन्हे यह पता चलना चाहिए की पंजाब में नगर निगम मे उनकी कितनी सीटे आई है यहा तक की दिल्ली नगर निगम मे तो भाजपा का सफाया तक हो गया है। पुरे देश में अब भाजपा के खिलाफ हवा बदल गई है जनता इस सरकार से परेशान हो गई है इसलिए जनता से अनुरोध है जागो और इस सरकार को उखाड़ा फेको। नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारो को जिताए । प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि हम जनता के दुख दर्द को समझते है उनके हक की लड़ा विधानसभा के साथ साथ सड़को पर भी लड़ेंगे। जब तक भाजपा सरकार कृषि कानून (काले कानून) वापस नहीं लेती कांग्रेस कार्यकर्ता चेन से नहीं बेठेगा।

इस कानून का नाम कृषि कानून जरूर है लेकिन यह किसानो के हित के लिए नहीं बना है यह सिर्फ अड़ानी और अम्बानी कानून बना है। जब हमारा देश कोरोना से जुंज रहा था तब केन्द्र की सरकार ने इस काले कानून को विधानसभा ओर लोकसभा में पास करवाया। जबकी इस कानून को राज्यसभा में भेजा नहीं गया। यहां तक की इस कानून का विधानसभा में कांग्रेेस विधायको ने विरोध किया तो उन्हे बर्खास्त कर दिया गया। भाजपा किसान कानून के नाम से किसानो को अडानी और अम्बानी के यहा गिरवे रखना चाहती है। एमएसपी में जब गेहू 1975 रूपये में बिका और आज 1600 रूपये में बिक रहा है। एमएसपी में जब मक्का 1400 रूपये में बिकी ओर अब 600 रूपये में बिक रही है। अडानी और अम्बानी किसानो का शोषण कर रही है किसाना के विभिन्न फसले कम मुल्य में खरीदकर बड़े बड़े माॅल में अधिक मुल्य में फसल बेची जाएगी। पण्डित जवाहर लाल नेहरू से समय देश में जब अकाल पड़ता था अनाज की कमी रहती थी तब अमेरीका सड़ा हुए लाल गेहू भारत को देता था जो की जानवर भी नही खाते है। पुर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जब यह हालत देखी तो बड़े-बड़े बांध बंधवाए, सिचाई की पुरी व्यवस्था करवााई और किसानो को मजबुत बनाया और पंजाब-हरियाणा के किसानो ने पुरे देश को आत्मनिर्भर बनाया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानो की बात की है। आज देश के प्रधानमंत्री किसानो की नही सोचते है बल्कि बड़े बड़े उद्योग पतियो के बारे में सोचते है। देश की विभिन्न सिमाओ में किसान कईं दिनो से आंदोलन कर रहे है कई किसान भाई इस आंदोलन में शहीद हो गए है। किसान पुरी ताकत के साथ आंदोलन को लगातार जारी रख रहे है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी तक काले कानून को वापस लेने की नहीं सोची। यह कानून किसानो के हित में नहीं है, कांग्रेस पार्टी हमेशा किसाना के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहां यह काला कानून लागू नहीं किया जा रहा है। काॅनटेक्ट फार्मिक के तहत किसान अनाज पैदा करता है और किसी कारण उसकी फसल खराब हो जाती है तो एर्गीमेंट करने वाला किसान की फसल नहीं खरीदेगा ओर यहा तक की किसान को कोर्ट में अपनी समस्या रखने का अधिकार भी नहीं है, केवल एसडीएम तक अपनी बात रख सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ नेतृत्व में हम जगह जगह इस काले कानून का विरोध कर रहे है। हम इस काले कानून को लेकर गांव गांव की चोपालो पर जाकर किसानो को जागरूक करने का काम कर रहे है। यह काला कानून लाॅक डाउन के समय लागू किया गया था ताकी जगह जगह के किसान सड़को पर ना उतरे आज इस कानून को कांग्रेस पार्टी किसानो को समझा रही है काले कानून के विरोध में किसान आज सड़को पर उतकर कर आंदोलन कर रहा है। यह काला कानून किसानों के ऊपर जबरन थोपा जा रहा है।

मेडिकल काॅलेज को लेकर भाजपा को आड़े हाथो लिया:-

अहीर ने कहा की जब मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार थी तब हमने मेडिकल कालेज की भूमि आवंटन के लिए भूमि आवंटन कमलनाथ से करवाई । अब भाजपा मडिकल कालेज को लेकर राजनीति कर रहे है, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार विधानसभा में बोल रहे है भूमाफिया लोग मेडिकल कालेज भूमि चयन को लेकर रूकावटे पैदा कर रहे है। विधायक ने नाम ओपन तो नहीं किया लेकिन मै करता हू उनका ईशारा जावद विधायक एवं मंत्री ओमप्रकाश चाहते है कि मेडिकल कालेज का निर्माण सकराना घाटी पर हो जिससे उनके चाहने वालो खास लोगो की भूमियो के भाव बड़े। मंत्री जी खुद नक्षत्र वाटिका में अतिक्रमण करके बैठे है उस भूमि का कई बार करोड़ो रूपयो को लोन ले रखा है एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान कहते है कि भूमाफियोओ को जमीन में गाड़ दुंगा अब क्या वे उनके ही मंत्री को जमीन में गाड़ेंगे।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अजहर हयात मेव, जावद ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौड़, कार्यकारी ब्लाॅक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, निलेश रावल, विस अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंवरलाल पाल, जगदीश राठौर सेक्टर अध्यक्ष, विस पुर्व अध्यक्ष दिनेश धनगर, मुकेश भट्ट सरपंच सघ अध्यक्ष, आईटी सेल ब्लाॅ अध्यक्ष नितेश नायमा, डाॅ. राजू पाल, ख्यालीराम धनगर, समरथ डुंगरवाल, विक्कि पाटीदार, अभिषेक मालू, जाकीर हुसैन, डाॅ. दिनेश पुरोहित, रतन कुंहारा, कन्हैयालाल पाल पुर्व पार्षद, डाॅ. रमेश मालवीय, गुलाबसिंह राठौर पुर्व पाषर्द नयागांव, मनोहर शर्मा, गोपाल चोहरा, प्रकाश पाल, पप्पू पाल, सागरमल, पुनम पेंटर, राजेश चैहरा, नटवरलाल धनगर, अकरम मंसूरी, सरफराज मंसूरी, कालू पाल, अशोक राठौर, तेजसिंह, विक्रम धनगर, सलीम बादशाह, उधमसिंह, हरिश तंवर, जगदीश चोहरा, अशोक भट्ट, उदयराम सेक्टर अध्यक्ष बराड़ा, अरिवंद बग्गड़ पुर्व पाषर्द जावद, भय्यू मंसुरी, विजेश पाराशर, भानू टेलर, प्रहलाद धाकड़, कमलसिंह राजपुत, संजय माली, रायसिंह गुर्जर, नरसिंह गौड़, डाॅ. अमरसिंह गौड़, राहुल अहीर, विशाल बैरागी, रसीद पठान सहीत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।

Related Post