Latest News

सिंगोली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Neemuch Headlines March 6, 2021, 4:12 pm Technology

सिंगोली। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भाजपा मंडल सिंगोली द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह शासकीय चिकित्सालय मैं मरीजों को फल वितरित किए गए तत्पश्चात वार्ड नंबर दो में महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कन्याओं को तिलक लगाकर फल देकर उनकी आरती की गई शाम को भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया ओर जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी ओर मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष निशांत जोशी,नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महामंत्री सुरेश जैन भाया, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, सुगनलाल धाकड़, सुनील सोनी, सीताराम धाकड़, शंभू लाल सुथार, ओमप्रकाश पाराशर, कौशल व्यास, ओम सोनी, राजकुमार व्यास, श्याम लाल धाकड़, चुनीलाल लोहार, सुनील चौधरी, शंभू लाल लीडर, सतीश मलिक, गोपाल प्रजापत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी, पिंकी सोनी, मधुबाला पालीवाल, संतोष देवी धाकड़, घिसी बाई सुथार आदि महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post