Latest News

भाजपा दीनदयाल मंडल नीमच ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया

Neemuch Headlines March 5, 2021, 3:12 pm Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल द्वारा आज स्थानीय इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर पर कन्याओं का पूजन कर उनको पेन, रबर, पेंसिल, चॉकलेट, बिस्किट प्रदान कर मन्दिर परिसर पर स्वच्छता अभियान चलाया व वात्सल्य ग्रह पहुंचकर नन्हे-नन्हे बच्चों के बीच फल बिस्किट वितरण कर सेवा दिवस के रूप में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित व कार्यकम के प्रभारी सत्यनारायण गोयल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी,दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष योगेश जैन मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण शर्मा, मंडल मंत्री कमलेश मादलिया, मंडल मंत्री कोमल बाहेती पूर्व मंडल महामंत्री विजय बाफना मंडल महामंत्री दारा सिंह यादव,भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष पंजाबी,शौकीन पामेचा,पूर्व पार्षद मिश्रीलाल रियार,रमेश राठोर दिनेश यादव बलवंतराव हरलाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा,लोकेश कौशल चंचल बाहेती, मंडल मंत्री मनीष सिंह बेस मंडल कोषाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी,राजेश कसेरा,जीशान कुरेशी,राकेश मालवीय,हितेश नामदेव व कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल बाहेती ने किया और आभार भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन ने किया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा भाजपा दीनदयाल मंडल नीमच ने दी।

Related Post