Latest News

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिवस रतनगढ़ में सेवा दिवस के रूप में मनाया

Neemuch Headlines March 5, 2021, 3:01 pm Technology

रतनगढ़। भाजपा जिला नीमच के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश शासन के

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चोहान  का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में शुक्रवार को 1 बजे भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष जसवन्त  बंजारा के नेतृत्व में रतनगढ़ं के शासकीय हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए गए एवं कुशल क्षेम पूछी और शिवराज जी द्वारा मध्यप्रदेश में चलाई गई जन हितेषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

साथ ही रतनगढ़ सब्जी मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर 12:00 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम भी किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम राधा कृष्ण भगवान को प्रसाद चढ़ाया गया उसके पश्चात कन्याओं को तिलक कर ओढ़नी उड़ा कर फल एवं लिफाफा देखकर चरण पूजन किया गया। इस अवसर पर रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब मुख्यमंत्री के चलाए गए मार्ग पर चलकर उनकी जन हितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं एवं जनता को उसका फायदा दिलाएं यही मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की सच्ची बधाई शुभकामनाएं होगी। इस अवसर पर नगर परिषद रतनगढ़ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा नगर भाजपा अध्यक्ष कचरूमल गुर्जर जनपद सदस्य बालचंद पाटीदार मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा पूर्व सांसद प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा मंडल पदाधिकारी अमर चंद गुर्जर उघम सिंह राजपूत केशव प्रसाद चारण वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पाराशर ओमप्रकाश मंडोवरा शौकीन लाल सोनी गोवर्धन चारण श्रीकांत छिपा मनोहर सोनी धीरज व्यास गोपाल वर्मा गोपाल टेलर नंदलाल मीणा कमल शर्मा सुरेश राठौड़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण जगदीश चरण विनय चारण जमुना लाल वर्मा सुनील बैरागी रोशन लाल बंजारा बिलाल मंसूरी हरीश माली मोहनलाल ग्वाला कैलाश चंद्र प्रजापत आदि उपस्थित थे।

Related Post