Latest News

भाजपा नेता समंदर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पौधा भेंटकर दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं

Neemuch Headlines March 5, 2021, 2:52 pm Technology

भोपाल। प्रधानमंत्री जन कल्याण कोष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता समंदर पटेल आज भोपाल पहुंचे, जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भेंट वार्ता कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान समंदर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिए गए संदेश अनुसार उन्हें एक पौधा भी भेंट किया। ज्ञात रहे समंदर पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के होकर जावद विधानसभा से उम्मीदवारी भी कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनका अच्छा खासा और वर्चस्व भी है उनकी सादगी और सरल अंदाज के मुख्यमंत्री भी कायल हैं।

Related Post