Latest News

महाशिवरात्रि पर सरवानिया महाराज मे श्री कालभैरव मुक्तिधाम मे बिराजेगे भोलेनाथ, राष्ट्रीय संत मिथिलेश नागर होंगे सम्मिलित पढ़े बबलू माली की ख़ास खबर

Neemuch Headlines March 5, 2021, 8:45 am Technology

सरवानिया महाराज। शहर के नीमच सिंगोली रोड़ धामनिया लासूर चोराहे स्थित श्रीकाल भैरव मुक्तिधाम पर 11 मार्च गुरुवार तैरस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ स्टेच्यू पर भोलेनाथ की प्रतिमा अनावरण होने जा रहा है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या 10 मार्च 2021 बुधवार को रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन होगा। शहर के श्रीकाल भैरव मुक्तिधाम में महाशिवरात्रि की पावन बेला में प्रातः 8 बजे से शिव मंदिर से कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकलकर मुक्ति धाम परिसर पहुंचेगी।

शोभायात्रा मे भोले नाथ की विशाल प्रतिमा भी शहर भ्रमण करेगी। इसके साथ ही कावड़ यात्री भी साथ रहेंगे। आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए काल भैरव मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश वीरवाल ने बताया कि शहर के समीप नीमच सिंगोली रोड पर स्थित श्री काल भैरव मंदिर मुक्तिधाम पर 10 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को प्रातः 8: बजे कलशयात्रा व दोपहर मे 12 से 3 : बजे तक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परम पुज्य गुरुदेव डॉ. मिथिलेश मेहता (नागर) के मुखारविंद से शिवपुराण कथा के सार का वाचन किया जाएगा।

ततपश्चात दोपहर 3 बजे 4 बजे तक प्रतिमा अनावरण व प्रसाद वितरण। आयोजन को लेकर सरवानिया महाराज के साथ साथ आसपास अंचल के अनेक गांवो से अधिक शिवभक्तो से आमजनों से अपील की गई है।

Related Post