Latest News

जि.शि.के. प्रभारी सहा. परियोजना समन्वयक ने किया शामा. वि. कस्मारिया का निरीक्षण

निर्मल मूंदड़ा March 4, 2021, 7:34 pm Technology

नीमच। जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्वयक डॉ. पी.एस.गोयल के दिशा निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी सहायक जिला परियोजना समन्वयक बी. एल.जादम एकीकृत शाला शासकिय माध्यमिक विद्यालय कस्मारिया में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर उपस्थित शिक्षकों श्रीमति अनीता शर्मा, श्रीमति दिपिका बांगड, बालमुकंद मेघवाल, मुकेश शर्मा, सुरेश तावड से मोहल्ला समिति कक्षाओं मे बच्चों को दी जा रही शेक्षणिक कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त कर संबंधित विभागीय संधारित डायरीयो का अवलोकन किया। आवश्यक जानकारियों का लेखा- जोखा संधारित करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे खूब पढ़ो अभियान जिसमें बच्चों के द्वारा प्रतिदिन एक पेज की हिंदी या अंग्रेजी की नकल कराया जाना एवं उन सभी कापियो को संधारित कर पोर्टपोलियो में व्यवस्थित रखने का निर्देश भी दिया। इस दौरान शिक्षकों से शासन द्वारा चलाए जा रहे प्रतिभा पर्व, वर्कशीट आकलन प्रपत्र, बच्चों की पूर्व एवं वर्तमान शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान स्व सहायता समूह के अध्यक्ष द्वारा मद्यान्न भोजन के रसोइयों के भुगतान का पैसा नहीं आने की समस्या बताई जिस पर श्री जादम मे अपने उच्चाधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराने की बात कही। इसके पश्चात सहायक समन्वयक बी.एल.जादम ग्राम देवपुरा पहुंचे जहां शा.मा.वि. कस्मारिया की चल रही मोहल्ला क्लास का अवलोकन किया। जहां प्रधानाध्यापक श्रीमति गीता क्षोत्रिय एवं शिक्षक सुभाष सुथार के द्वारा सायं 4:30 बजे तक भी बच्चों को शेक्षणिक कार्य करवाते हुए पाया गया। समन्वयक श्री जादम के द्वारा इस दौरान छात्र-छात्राओं से गणित, संस्कृत, विज्ञान,अंग्रेजी विषयों के संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे गए छात्र छात्राओं के द्वारा अधिकांश प्रश्नों के संतुष्टि पूर्वक जवाब दिए जाने पर बच्चों को शाबाशी दी।एवं प्रधानाध्यापक श्री मति गीता क्षोत्रिय एवं स्टाप को आगे भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए ईमानदारी पूर्वक शैक्षणिक कार्य करते रहने का निर्देश दिया।

Related Post