नीमच। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ में सरवानिया महाराज व जिले के वरिष्ठ कलमकार कमलेश जैन को पुन: महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें पुन: जावद तहसील का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्त्िा से जिले व जावद तहसील के वरिष्ठ व सम्मानीय पत्रकार साथियों में हर्ष व उल्लास का माहौल है।
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी व महासचिव सुनील त्रिपाठी की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन पिछोलिया व जिला महासचिव राकेश जैन ने जिले व सरवानिया महाराज के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश जैन को जावद तहसील के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। श्री जैन पूर्व में भी तहसील अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। विदित रहे कि श्री कमलेश जैन की छबि निर्विवाद और निष्कलंक है। साथ ही उनका जावद तहसील अध्यक्ष के रूप में पूर्व का कार्यकाल भी उल्लेखनीय रहा है। वर्तमान में श्री जैन नीमच लाइव के प्रबंध संपादक, सरवानिया महाराज में नईदुनिया के संवाददाता और ऐम कंम्प्युटर्स के संचालक है। शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी गहरी समझ और पकड़ है। श्री जैन को जावद तहसील अध्यक्ष का जिम्मा पुन: सौंपे जाने से जिले व जावद तहसील क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।