Latest News

ऐसे बनाकर खाएं छोलिया पनीर, खाने में टेस्टी और बनाने में आसान

Neemuch Headlines February 28, 2021, 7:49 am Technology

सामग्री:-

पनीर - 1/2 किलो

काबुली चना - आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए)

प्याज का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

प्याज स्लाइस में कटी हुई - 3

अदरक लहसुन का पेस्ट - 3 बड़े चम्मच

दही - 50 ग्राम

लौंग - 4-5

हरी इलायची - 2-3

बड़ी इलायची - 1-2

साबुत काली मिर्च - 4 से 6

जीरा - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

हल्दी - 1/2 चम्मच

घी - 3 बड़े चम्मच

तेल - 1/2 कप

नमक - स्वादानुसार

पानी - 1/2 कप

विधि:-

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को छोटा छोटा काट लें।

- फिर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करके इसमें लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च डाल दें।

- इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।

- फिर ऊपर से पनीर और चना डालें और 3-4 मिनट तक भून लें।

- फिर तय समय के बाद इसमें प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक भून लें।

- अब इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1-2 मिनट तक और पका लें।

- इसके बाद अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं।

- जब तक यह पक रहा है दही, बड़ी इलायची के दाने और जीरा पीसें।

- फिर अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर छोले और पनीर के साथ अच्छे से मिक्स करें। - फिर 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाकर गैस बंद कर दें।

- आपका छोलिया पनीर तैयार है।

Related Post