Latest News

इस सप्ताह महालक्ष्मी योग समेत 5 शुभ योग, मंगल, बुध और शुक्र बदल रहे हैं चाल

Neemuch Headlines February 20, 2021, 8:24 am Technology

इस सप्ताह सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग और रवियोग समेत महालक्ष्मी योग भी बन रहा है। जो बहुत ही फलदायी होता है। इन शुभ योगों में कार्य शुरू करने से सफलता अच्छी मिलती है 20 फरवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में चले जाएंगे। इसके अलावा 21 तारीख को मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेंगे, 20 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृतसिद्धि बनेगा। 21 फरवरी को पूरे दिन रवियोग बनेगा। इसलिए 20 और 21 फरवरी बहुत ही शुभ दिन होंगे। 22 फरवरी को बुध भी मकर राशि में ही रहकर अपनी चाल बदलेंगे। अभी तक ये उल्टी चाल चल रहे थे, अब ये सीधी चाल चलेंगे।

Related Post