नीमच सिटी पुलिस को डोडाचूरा की 2 बड़ी कार्यवाहियो में मिली सफलता कुल 1 क्विंटल 10 किलो डोडाचूरा और 4 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch Headlines February 3, 2021, 9:15 pm Technology

मारुति इको कार से 54 किलो डोडाचुरा व 1 आरोपी गिरफ्तार एवं एक अल्टो कार से 56 किलो डोडाचुरा व पायलेटिंग करते मोटर सायकल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी के थाना प्रभारी एन एस ठाकुर के कुशल नेतृत्व में कार्यावाही करते हुए थाना नीमचसिटी कि टीम ने दिनांक 03.02.2021 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए माखलेडा फण्टा पर एक इको कार सफेद रंग की कमाक एम.पी.44 सी.ए 7131 से 54 किलो डोडाचुरा के साथ आरोपी गजेंद्र सिंह पिता मोतिसिंह राजपुत उम्र 38 साल नि.सरवानिया बोर के कब्जे से जप्त कर उक्त आरोपीयो के विरुद्ध थाना नीमच सिटी पर अपराध 83/2021 घारा 08/ 15 एन डी. पी.एस का पजिबद्ध किया गया है। वही अन्य प्रकरण मे जैतपुरा फंटे के पास एक सफेद अल्टो कार आर.जे. 51 सी.ए.1658 से 56 किलो डोडाचुरा आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तु पिता कन्हैयालाल उम्र 22 साल जाति भागी नि रोमली मेवाडा, लाल सिंह पिता दुल्हेसिह सांधिया राजपुत उम्र 25 साल नि सेमली मेवाड एवं हौंडा लीवो मोटर सायकिल ब्लेक कलर नम्बर एम. पी.44 एम. एन.1458 से पायलेटिंग करते चालक अर्जुन सिंह पिता रुपसिह सोंधिया राजपुत उम्र 32 साल नि.सेमली मैवाड़ के कब्जे से जप्त कर उक्त आराधीयों के विरुद्ध थाना नीमच सिटी पर अपराध 65/2021. घारा 08/15 एन.डी.पी एस का पजिबन किया गया है।

विवेचना के दौरान उक्त आरोपियो से बारीकी से पुछताछ कर जप्त डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध ने पुछताछ कि जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर और उनकी टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Post