नीमच की ग्वालटोली में मटमैले पानी की समस्या, तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन-रवि दीवान

Neemuch headlines June 19, 2026, 9:49 am Technology

जनप्रतिनिधि जनता की तकलीफ समझे और नौटंकी से बाज आएं

नीमच। जहां एक और देश के प्रधानमंत्री आम जनता को साफ एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नीमच नगर पालिका परिषद शहर के वाशिंदों को बीते कई दिनों से गंदा एवं मटमैला पानी सप्लाई कर रही है। जिसका सेवन करने से शहर में गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। बिते कुछ दिनों से शहर के कई रहवासी क्षेत्रो के साथ उपनगर ग्वालटोली क्षेत्र में बेहद गंदा एवं मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है, जिसकी सूचना संबंधित प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

क्षेत्र की जनता इस समस्या से परेशान हो रही है, वही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मात्र नौटंकी करने में लगे हुए हैं। इस समस्या पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए ग्वालटोली निवासी युवा नेता एवम मध्य प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सचिव रवि दीवान ने नगर पालिका प्रशासन को तीन दिन का अल्टी मेटम देते हुए कहां है कि अगर अगले तीन दिन में ग्वालटोली क्षेत्र में मटमैले पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे क्षेत्र के पीड़ित रहवासियों के साथ मिलकर नपा प्रशासन के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेंगे। नगर पालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों व नपा कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। श्री दीवान ने बताया कि ग्वालटोली क्षेत्र में बीते कई दिनों से नलों से गंदा एवं मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है। यह पानी इतना गंदा है कि रहवासी इसका सेवन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति के चलते क्षेत्र में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है। दीवान ने बताया कि कई परिवार तो मजबूरीवश ऐसे गंदे पानी का सेवन करने को मजबूर है। इस पानी का सेवन करने से क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैल सकती है। प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए नहीं तो नीमच शहर में भी इंदौर जैसी घटना घटने में समय नहीं लगेगा।

जिला कलेक्टर को इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Related Post