Latest News

गुमशुदा बालिकाओं एवं महिलाओं के विशेष अभियान में नीमच जिला पुलिस ने जनवरी माह में 11 नाबालिग बालिकाएं एवं 13 महिलाओ को किया दस्तयाब

Neemuch Headlines February 2, 2021, 8:50 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रविन्द्र बोयट एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा संजीव मूले के मार्गदर्शन तथा जिलें के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पजिला पुलिस नीमच द्वारा माह जनवरी 2021 में अदम् दस्तयाब बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु विशेष अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं के अपहरण के मामलों में 11 बालिकाओं एवं गुम इंसान प्रकरणों में 13 महिलाओं को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।

नाबालिग बालिका/गुम महिलाओं की दस्तयाबी संबंधी थानावार जानकारी निम्नानुसार है:-

1. थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं पुलिस टीम द्वारा 02 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

2. थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया एवं पुलिस टीम द्वारा 01 नाबालिग बालिका एवं 02 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

3. थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक राजेश सिंह चैहान एवं पुलिस टीम द्वारा 02 नाबालिग बालिका एवं 03 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

4. थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विजय सिंह सिसोदिया एवं पुलिस टीम द्वारा 05 नाबालिग बालिका एवं 01 महिला को दस्तयाब किया गया।

5. थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक करणी सिंह शक्तावत एवं पुलिस टीम द्वारा 01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।

6. थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आनंद सिंह आजाद एवं पुलिस टीम द्वारा 01 महिला को दस्तयाब किया गया।

7. थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक के.एल.डांगी एवं पुलिस टीम द्वारा 02 नाबालिग बालिका एवं 03 महिलाओं को दस्तयाब किया गया।

8. थाना प्रभारी कुकडेंश्वर निरीक्षक संदीप तोमर एवं पुलिस टीम द्वारा 01 महिला को दस्तयाब किया गया।

Related Post