Latest News

गांधीजी की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके द्वारा कहे गए अनमोल वचन

Neemuch Headlines January 30, 2021, 8:39 am Technology

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, यही वजह है कि इस दिन को संपूर्ण राष्ट्र ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाता है। गांधीजी का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि उनसे जितना सीखा जाए उतना कम है। गांधीजी ने अपने आदर्शों के आधार पर ऐसे बड़े-बड़े काम किए हैं, जो कि मिसाल बन गए। गांधीजी ने अपने जीवनकाल में कई सारी बातें ऐसी कहीं हैं, जो कि जानने और अपने जीवन में उतारने योग्य है।

जानिए गांधीजी के अनमोल वचन:-

प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कते हैं तो कुछ बूंदे आप पर भी पड़ती हैं।''

आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है;

यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।

थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।

Related Post