Latest News

चन्द्रग्रहण के कारण मोड़ी माता मंदिर के कपाट मंगलवार को रहेंगे बंद, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील।

Neemuch headlines March 2, 2026, 6:54 pm Technology

मोड़ी। नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मोड़ी एवं सेमली के मध्य स्थित आरोग्य स्थल श्री महामाया मोड़ी खेड़ामाता मंदिर में मंगलवार 3 मार्च को खग्रास ग्रस्तोदित चन्द्र ग्रहण दृष्टिगोचर होने के कारण मंदिर के कपाट पूर्णतः बंद रहेंगे। ग्रहण के सूतक काल को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश जी पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित दूर-दराज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार को प्रातः 6:30 बजे से सायंकाल तक मंदिर परिसर के कपाट पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, इस दौरान माता के दर्शन नहीं हो सकेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे चन्द्र ग्रहण के कारण निर्धारित समय में मंदिर न आएं और प्रशासनिक एवं धार्मिक व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। बुधवार 4 मार्च को होली के पावन पर्व से मंदिर के कपाट पुनः पूर्ववत समय पर खोल दिए जाएंगे तथा श्रद्धालु प्रतिदिन की भांति माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति ने आसपास क्षेत्र सहित सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है।

Related Post