Latest News

राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल के संबंध में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

Neemuch headlines March 2, 2026, 6:56 pm Technology

मंदसौर । जिला कोषालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ई-दक्ष केन्‍द्र में IFMIS Software अंतर्गत SNA Sparsh एवं विभिन्‍न विषय तथा राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल के संबंध में जिले के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला कोषालय अधिकारी सुनील डावर के मार्गदर्शन में सिस्‍टम मैनेजर मुकाम सिंह टैगोर द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य IFMIS Software अंतर्गत देयकों की प्रस्‍तुति में सुगमता एवं सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की पेंशन समय-सीमा में ऑनलाइन जारी करना तथा भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। वित्त विभाग द्वारा गठित इस केंद्रीयकृत सेल के माध्यम से अब सभी पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिससे प्रक्रिया सरल और समयबद्ध होगी। कार्यक्रम में देयक के साथ प्रस्‍तुत होने वाले आवश्‍यक स्‍वीकृति/दस्‍तावेज, Objection Master, म.प्र. कोषालय संहिता के सुसंगत नियम, पेंशन प्रकरण तैयार करने, ऑनलाइन प्रविष्टि, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने और समय पर भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान जिले के समस्‍त विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post