Latest News

नीमच मंगलम ज्वेलर्स के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट शहर में सनसनी, सीसीटीवी में बदमाश

Neemuch headlines March 2, 2026, 6:44 pm Technology

नीमच। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को लगभग 3.30 से 4 बजे के मध्य मंगलम ज्वेलर्स के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी ग्राम बामनिया अन्य व्यापारी के यहां सोना बदलकर ला रहा था तभी 4 अज्ञात बदमाशों ने दिलखुश के साथ मारपीट करते हुए सोना छीन लिया और घायल करके भाग गए। मंगलम ज्वेलर्स के मालिक के बताए अनुसार सोना लगभग 65 ग्राम था वही घायल दिलखुश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है। केंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Related Post