Latest News

सिन्धी समाज ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

लोकेन्द्र फ़तनानी January 27, 2021, 8:24 pm Technology

नीमच। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के गौरवमयी राष्ट्रीय पर्व "गणतंत्र दिवस" सिन्धी समाज द्वारा परम्परागत गरिमा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार सादगी पूर्वक तरीके से मनाया गया। लोकमंगल के इस पावन पर्व गणतंत्र दिवस के परिपेक्ष्य में सिन्धी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर प्रातः 09:30 बजे सिन्धी समाज, समाज की समस्त संस्थाओं/संगठनों के पदाधिकारियों एवं आम प्रबुध्दजनों ने अमर शहीद हेमू कालाणी को माल्यार्पण किया एवं उपस्थिति समाज की छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष (मुखी) मनोहर अर्जनानी ने राष्ट्र व समाज में अमन, चेन, एकता व प्रगति की कामनाएं कर सभी को भारत के गणतंत्र की 72 वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन हमारा एक पूर्ण राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ था तथा इसी दिन हमारे संविधान ने हमें अपनी सभी विविधताओं के साथ भारतीय होने का गौरव प्रदान किया था या गणतंत्र में अनेक अधिकार एवं उच्च प्रदान करता है। जिनका हमें पूर्ण सजगता से पालन करना चाहिए। पूज्य सिन्धी पंचायत के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र फ़तनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी। यह कार्यक्रम सादकी पूर्वक तरीक़े से मनाया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष (मुखी) मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा (मेडिकल) व आसनदास चावंला, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तलरेजा, सचिव महेश वर्धानी, सह सचिव राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी एवं सिन्धु सेना प्रदेश महामंत्री लोकेन्द्र फ़तनानी, भगवानदास प्रेमाणि, गजेन्द्र चांवला, पण्डित हीरालाल शर्मा, राजकुमार मंगनानी, पूरन भाई, गोपालभाई, नरेश सोनी, महेश साहनी, किशोर आहूजा, रमेश पुर्सवानी, प्रेम पुर्सवानी, गोपाल मूलचंदानी, मनोहर रामनानी, सोनू लालवानी, रंजन स्वामी, पूजा केवलानी, श्रीमती अरुणा तलरेजा, श्रीमती कोमल भाग्यवानी, श्रीमती नीतू मेघवानी, लक्ष्मी प्रेमाणी व सपना लालवानी आदि बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के सभी संगठन सहित युवा, वरिष्ठ महिला पुरूष उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महेश वर्धानी ने किया तथा आभार चंद्र प्रकाश तलरेजा ने माना।

Related Post