Latest News

नीमच में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

Neemuch Headlines January 26, 2021, 10:46 pm Technology

नीमच। शहर में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अपने हाथों से तिरंगा लहराया। हालांकि हर साल स्कूल के बच्चे भी गणतंत्र दिवस के पर्व पर अपने अलग अलग करतब दिखा कर दर्शको का मन मोहते है। परंतु वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए स्कूल कॉलेज बंद होने की वजह से गणतंत्र दिवस पर बच्चों के करतब देखने को नहीं मिले। इस बीच स्टेज पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं को अपने उद्धबोधन में सुनाया। पुलिस कार्मीयों और प्लाटून टीम ने हर्ष फायर कर तिरंगे को सलामी दी। तो दूसरी ओर सीआरपीएफ के बैंड ने जन गण मन की धुन सुनाई। पुलिसकर्मियों की कदमताल की परेड ने दर्शको का मन मोह लिया। जल संवर्धन में उत्कृष्ठ कार्यो के लिए मंत्री सखलेचा के हाथो जिले के कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे सम्मानित हुए। वही पूरे साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकार्मियों, विभाग के अधिकारी, कोरोना काल में गरीबों की मदद करने वाली विभिन्न संस्थाओ के लोगों को केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजें, पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के हाथों प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वन विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग उद्यानिकी विभाग शिक्षा विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत शहद उत्पादन करने वाली दीर्घायु भवः संस्था को भी झांकियों में प्रदर्शन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक परिहार, मनासा विधायक अनिवरुद्ध माधव मारू, कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे।

Related Post