Latest News

अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्‍पर जप्त

Neemuch headlines June 26, 2026, 7:27 pm Technology

नीमच खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिह डावर, खनि निरीक्षक सुश्री शिवानी साहू, प्रभारी खनि निरीक्षक सुनिल जाधव तथा खनिज टीम द्वारा गुरूवार 25 जून 2026 को अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध नयागांव, जावद, सिंगोली क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज गिट्टी एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन परिवहन करते हुए एकजे.सी.बी., दोडम्‍पर को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किया गया है।

उक्त वाहनों को पुलिस थाना सिंगोली, जावद, नयागाव की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त वाहनों का पंजीयन क्र. डम्पर RJ06GE7870 गिट्टी सिंगोली एवं ट्राला RJ09GD0379 मिट्टी जावद, जे.सी.बी. RJ32EA0876 नयागांव में जप्‍त किया गया हैं।

यह जानकारी खनिज अधिकारी गजेन्‍द्र सिंह डाबर ने दी हैं।

Related Post