Latest News

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्‍थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट करेंगे

Neemuch headlines June 26, 2026, 5:35 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्‍व प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 29 जून सोमवार को नीमच एवं खिमला जिले में कार्यक्रम प्रस्‍तावित है।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे और विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरित करेगें। साथ ही विभिन्‍न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेगें। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में लगभग 670 करोड के निवेश से स्‍थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन करेंगे। इन औद्योगिक इकाईयों में 2 हजार से अधिक लोगो को प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रोजगार मिलेगा। तदपश्‍चात मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुँचकर, ग्रीनको प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट करेंगे। मुख्‍यमंत्री जी जिले में वारी एनर्जी लिमिटेड द्वारा स्‍थापित 170 मेगावाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्‍न दायित्‍व सौपे गये। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए स्‍थल, सभा स्‍थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्‍थल पर लाने, उन्‍हे सु-व्‍यवस्थित ढंग से बैठने की व्‍यवस्‍था, परिवहन, मंच व्‍यवस्‍थाएं, कार्यक्रम स्‍थल पर पेयजल, साफ-सफाई व्‍यवस्‍थाएवं वाहनों की पार्किग व्‍यवस्‍था सहित अन्‍य सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं संबंधी दायित्‍व अधिकारियों को सौपे और, दायित्‍वों का समय-सीमा में तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव राज्‍य स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का समापन करेंगे। साथ ही नीमच में 40 से अधिक नवीन उद्योगो की ईकाईयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। विभिन्‍न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी नीमच के कार्यक्रम में करेंगे तथा विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जावेगा।

नीमच के मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल पर महाप्रबंधक उद्योग, एम.पी.आई.डी.सी.,उद्यानिकी, कृषि, कृषि उपज मंडी द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी।

Related Post