Latest News

अज्ञात कारणों के चलते 43 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई अपने घर में फांसी

Neemuch Headlines January 15, 2021, 9:34 am Technology

मनासा। मनासा तहसील के ग्राम भाटखेडी में अज्ञात कारणों के चलते 43 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दशरथ सिंह पिता बंशी सिंह राजपूत उम्र 43 वर्ष निवासी भाटखेड़ी पिछले कई वर्षो से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे जिनका लगातार 10 वर्षो से इलाज चल रहा था। आज सुबह जब उनके परिजनों ने देखा तो उन्होंने खुद को फांसी लगा ली थी। परिजनों ने तुरंत मनासा थाने पर सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी के.एल.डांगी, एएसआई भोपाल सिंह टीम सहित पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए चिकित्सालय भिजवाया।

Related Post