Latest News

वर्ष 2020 का अंतिम दिन दे जायेगा कुछ खट्टी कुछ मीठी यादे, सुनहरी यादो के साथ जाने आज का राशिफल

Neemuch Headlines December 31, 2020, 8:01 am Technology

मेष :-

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अपनी मां के लिए कोई अच्छी चीज का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे उन्हें बड़ी खुशी होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे और आज साल के अंतिम दिन कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जो आपको लंबे समय तक याद रहे। इनकम में मजबूती रहेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। आज परिवार वालों का प्यार मिलेगा और निजी जीवन भी खुशी से भरा रहेगा।

वृष :-

आज का दिन आपको आत्मविश्वास देगा, जिससे आप कुछ नया काम करेंगे। बिजनेस के लिए दिनमान बेहद अनुकूल रहेगा। आपके काम सफल होंगे। अच्छा बेनिफिट भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी बल्कि उनके कई काम तो बिना मेहनत से ही बन जाएंगे। पिताजी के सहयोग से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा और आज कोई जरूरत की चीज खरीद सकते हैं।

मिथुन :-

आज का दिन आपको अपने घर के बारे में सोचने की स्थिति में लाएगा। आप घर में चल रही स्थितियों से थोड़ा व्यस्त भी रहेंगे और उनके बारे में कोई कठिन निर्णय भी ले सकते हैं। धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन में किसी बात की खुशी भी होगी, जो आपको साहस देगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। इनकम बढ़ने से मन खुश होगा।

कर्क :-

आज कुछ भावुक रहेंगे और इस भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी का समर्पण और उनका प्यार आपको समझ में आएगा, जिससे आप उनके प्रति और अच्छी भावना रखेंगे। घर में सुख और शांति रहेगी। प्रेम जीवन खुशी से भरा रहेगा। आपका प्रिय भी आपके लिए कुछ कर सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहने वाला है, उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। इनकम बढ़िया रहेगी और आज आप किसी लंबी ट्रैवलिंग की प्लानिंग करेंगे।

सिंह :-

आज का दिन मान थोड़ा मानसिक तनाव बढ़ाएगा। खर्च में अधिकता रहेगी। इनकम उसके मुकाबले कम रहेगी, जिससे थोड़े से परेशान हो सकते हैं, लेकिन सेहत बढ़िया होने से स्थिति अच्छी होगी। केवल सर्दी से बचने की कोशिश करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा तथा नौकरी में आज सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज जल्दी छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का समय निकालेंगे और मंदिर भी जाएंगे।

कन्या :-

आज का दिन आप की इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा। बिजनेस से अच्छे बेनिफिट की उम्मीद कर सकते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट आपका इंतजार कर रहा है, उसके लिए प्रयास करें। आपकी मां जी आपके लिए कोई खुशखबरी का मौका आपको दे सकती हैं। उनसे कोई अच्छा गिफ्ट आपको मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को एंजॉय करेंगे।

तुला :-

आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जो पीछे से कुछ कमी आ रही थी, उन्हें भी दूर करने की कोशिश करेंगे और अपने काम को समय पर और बेहद अच्छे तरीके से करने में आप पूरा ध्यान लगाएंगे। इससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग भी मिलेगा और घर में भी सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। बिजनेस में अनुकूल फल लेकर आएगा। बेवजह की यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक :-

आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके मन में धार्मिक विचारों की अधिकता रहेगी। कहीं नदी किनारे घूमने जाने या पर्वतों पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। आने कामों में मन लगाएंगे। आज का दिन खुलकर इंजॉय करेंगे। सेहत भी तंदुरुस्त रखेगी और आपको अपने प्रिय से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है और आपका कहीं गया हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है।

धनु :-

आज आप मानसिक द्वंद में घिरे रहेंगे, जिसकी वजह से किसी बड़े काम में हाथ डालने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके बनते हुए कामों में विघ्न सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। संतान से कहासुनी हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रियतम के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी भी शॉपिंग पर चलने की जिद पकड़ सकता है। आज घूमने फिरने में अच्छ पैसा खर्च करेंगे लेकिन आज चैरिटी भी कर सकते हैं। आपका मन बहुत मजबूत रहेगा और किसी अच्छे काम में मन लगाएंगे।

मकर :-

आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में हर तरह की खुशी अपनापन और समर्पण तथा प्रेम की भावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ यदि मिलकर कोई काम करते हैं तो वह आज सफलता से चलेगा। आपके मन में अनेक विचार आएंगे और लोग आपसे किसी खास बात के लिए कंसल्टेशन ले सकते हैं। आप अच्छा निवेश करने में कामयाब रहेंगे। पढ़ाई के मामले में अच्छे नतीजे आएंगे। प्रेम जीवन खूब अच्छे से आगे बढ़ेगा और आप अपने प्रिय के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। उन्हें अपने साथ किसी पार्टी में ले जा सकते हैं।

कुंभ :-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और आपकी आर्थिक चुनौतियां भी सिर उठा सकती हैं। खर्च समझकर करें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है लेकिन काम के सिलसिले में दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे, जिससे आप अपने काम में अच्छी जगह बना पाएंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा, जिससे किसी भी काम के लिए आज आप हां ही करेंगे। परिवार के लोग आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन :-

आज का दिन आपके लिए बेहद रोचक रहेगा। आज अपने निजी जीवन को वह इंजॉय करेंगे। आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी। रिश्ते में क्रिएटिव रहेंगे। उन्हें बहुत प्यार देंगे और उनके लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। आज धन की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे कम हो जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपनी संतान के लिए आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

Related Post