Latest News

घोटालो और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली भाजपा ने जनता से झूठबोलकर नगरपालिका पर कब्जा किया था, इस चुनाव में आमजनता भाजपा को देगी करारा जवाब

Neemuch Headlines December 24, 2020, 10:45 pm Technology

एकजुटता के साथ उत्साह में नजर आये कांग्रेसजन बोले- कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लडकर नगरपालिका में विजय फताका फहरायेगी

नीमच। नगरपालिका के पिछले चुनाव में भाजपा ने झूठ बोलकर नगरपालिका पर कब्जा किया और उसकी आड़ में घोटाला,भ्रष्टाचार किया और भू माफियाओं को संरक्षण दिया है जिसे बेनकाब कर कांग्रेस सक्रिय और संगठित होकर नगर पालिका का चुनाव लड़े तो नीमच की जनता कांग्रेस का अध्यक्ष और दो तिहाई से अधिक पार्षदों को चुनाव जीताकर नगरपालिका में भेजेगी। इस आशय का मूल मंत्र देकर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी भवन पर कांग्रेस की महती बैठक संपन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष आशा सांभर व अन्य महिला नेत्री ने श्रीमती इन्दिरा गांधीजी व संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने कहा कि नीमच की प्रगति और विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन गत नगर पालिका के चुनाव में भाजपा ने नीमच की जनता से झूठ बोला और झूठे आरोप लगाकर सत्ता हासिल की लेकिन इसकी आड़ में भाजपा ने हमेशा भू-माफियाओं को संरक्षित किया। भाजपा के नेता भूमि के घोटाले में लिप्त है । भूमि घोटाला, सीवर लाइन घोटाला जैसे घोटालों के साथ इन्होंने सैनिटाइजर को भी नहीं छोड़ा है । जिससे नीमच की जनता भाजपा से निराश और नाराज हैं यदि कांग्रेस एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ेगी तो नीमच की जनता जरूर कांग्रेस का अध्यक्ष और पार्षदगणों को विजय श्री प्रदान करेंगी।

जिला अध्यक्ष कांठेड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के छोटे से कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हुए नीमच की जनता और प्रदेश वासियों को रू. 100 में बिजली मिली, विधवाओं की पेंशन राशि रू. 300 से बढ़ाकर रू. 1000 तक की गई। नगरीय निकाय व नगरपालिका में युवाओं को रोजगार दिया गया, अवैध माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई, मिलावटखोरों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से जनता में सराहना हुई यहां तक की कमलनाथ जी ने नीमच की जनता को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। गुरूवार 24 दिसंबर को कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच में नगरपालिका चुनाव के संदर्भ में आगामी रणनीति बनाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता महेश यादव नीमच सिटी के द्वारा कांग्रेस के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि हम सबको मिलकर पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लडना है और नीमच नगरपालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष और हर वार्ड में कांग्रेस के पार्षद बने इस हेतु रणनीति बनाकर उस पर कार्य करना है। इसी तरह देवेन्द्र परिहार ने कहा कि कांग्रेस ठान ले तो कुछ भी कर सकती है। युवाओं को ताकत देना होगी। जिसे भी पार्टी अधिकृत प्रत्याशी बना दे सभी को पूरी ताकत के साथ उसकी मदद करना चाहिये।

जिला कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में पाॅवर दिया गया है। संगठन का ऐसा प्रयास हो कि जिला स्तर से ही नाम तय होकर जाये क्यों कि जिले के व स्थानीय लोगो को ही पता है कि कौन जितने वाला उम्मीदवार है यदि उपर से थांेपकर उम्मीदवार भेजा गया तो इस बार हम सहन नहीं करेंगे। प्रदेश कांग्रेस नेता अनिल चोरसिया ने कहा कि कांग्रेस में सर्वे का मतलब नहीं होता है। सर्वे में जिनका नाम आता है उनकी उम्मीदवारी नजर नहीं आती है। हम चाहते है जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी नीमच से ही अध्यक्ष सहित पार्षदों के नाम पर फायनल सूची बनाकर सहमति हेतु भेजे हम सभी उन सभी उम्मीदवारों के लिये जी जान से काम करेंगे। इसी प्रकार उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

चुनाव के समय मतदाताओं के साथ धोखा कर सत्ता हथिया लेते है बाद में सत्ता के मद में चूर होकर जनता को भूल जाते है और भ्रष्टाचार में डूब जाते है। नीमच की गत नगरपालिका में कई भ्रष्टाचार हुए है। आमजनता महंगाई में पिसा रही है किसान पर भाजपा सरकार अत्याचार पर अत्याचार कर रही है भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजनता के बीच लाना होगा।

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर ने कहा कि जो भी नेता कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधि में संलग्न है उसका नाम प्रत्याशी के तौर पर लिया ही नहीं जाये ऐसे लोगो की परख कर उनको दूर रखा जाये। कांग्रेस पूरे दमखम से यह चुनाव लड़ेगी। हमारा प्रयास यह रहे कि पार्टी जिसे भी अधिकृत करे उसकी पूरी मदद करे। यदि हम पूरी ताकत के साथ एकजुटता से यह चुनाव लडेंगे तो कांग्रेस पार्टी की निश्चित जीत होगी। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम दीवान ने कहा कि हम सबको नीमच शहर के 40 ही वार्डो में प्रत्याशी का चयन कर लेना चाहिये। हमारे प्रयास ऐसे हो कि वहां नये और युवा लोगो को मौका मिले।

हम सबको एकजुटता के साथ पूरी ताकत से यह चुनाव लडना है। कांग्रेस की एकजुटता के आगे कोई भी दम नहीं भर सकता है यदि कांग्रेस ने एकजुट होकर यह चुनाव लडा तो हम जीत का परचम फहरायेंगे ही।

इसी प्रकार पूर्व पार्षद एडवोकेट महेश पाटीदार ने भाजपा के भ्रष्टाचारो की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोलकर सत्ता मे आती है। हमेशा मतदाताओं से लोकलुभावने वादे करती है और जितने के बाद भूल जाती है।

नीमच शहर में जितने भी भूमाफिया है उनको भाजपा ने संरक्षण दे रखा है। बीती नगरपालिका में कई भ्रष्टाचार हुए है उन सभी को आमजनता के सामने लाना होगा। बंगला बगीचा के नाम पर भाजपा नेताओं ने खूब मालाएं पहनी लेकिन बंगला बगीचा की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर की आमजनता के बीच भाजपा की जनविरोधी गतिविधियों को लाना होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है, यदि वो और पूरी ताकत से जुट जाये तो नपा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने एकता की बात कहते हुए बताया कि किस प्रकार हम एकजुटहोकर चुनाव लडे तो परिणाम में अपने पक्ष में कर सकते है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लडेगी और जीतेगी। पार्टी जिसे अधिकृत करेगी कांग्रेस उसके लिये पूरी मेहनत कर विजय पताका फहरायेगी। वहीं महेश यादव नीमच सिटी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिये बात कही। इसी तरह कांग्रेस नेता हरीश दुआ, जिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा मधु बंसल, ओम शर्मा, नाथूसिंह राठौर, मुकेश कालरा, राजेश मंदोरिया, हरगोविन्द दीवान आदि ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने अपने उद्बोधन में एक बात प्रमुखता से कही कि जिला कांग्रेस कमेटी को पता है कि कौन जितने वाला उम्मीदवार है उसके नाम ही यही से भेजे।

कांग्रेस इस बार कोई गलती नहीं करेगी पूरी ताकत के साथ एकजुटता से मैदान में उतरेगी और कांग्रेस का अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्षदों को जिताकर लायेगी। सभी ने नपा चुनाव को किस तरीके से लड़ा जाये इस पर भी अपने विचार व्यक्त करे। संचालन धर्मेन्द्र परिहार ने व आभार महेश सोनगरा ने व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में कांग्रेसजनों में उत्साह व जोश देखने लायक था। सभी कांग्रेसजनो ने कहा कि जो भी पार्टी छोड़कर गये है वो धोखेबाज लोग है जो हमारे नहीं हुए दूसरे के भी नहीं हो सकते ऐसे लोगो के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और मजबूत होगी। कांग्रेसजनो ने कहा कि जिनका भी दम कांग्रे्रस में घुट रहा हो वो अभी से रवानगी डाल ले नहीं तो कांग्रेस के लोग उनकी रवानगी तय कर देंगे, अब पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों की खैर नहीं। ऐसे दोगले लोगो को कांग्रेस में नहीं रखना चाहिये। नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व आयोजित होने वाले इस सम्मेलन ने कांग्रेसजनों में उत्साह का संचार किया। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि बहुत हो गई गुटबाजी अब हम आने वाले सारे चुनाव पूरी ताकत के साथ एकजुटता से लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकिट दे उसके साथ पूरी ताकत से मैदान में डटकर उसे जीताकर लायेंगे। टिकिट मांगना सभी का हक है लेकिन पार्टी जिसे अधिकृत करे उसके लिये हम जी जान लगा दे।

कांग्रेस का यह सम्मेलन कांग्रेसजनो में एक नई उर्जा का संचार कर गया। जिस प्रकार से कार्यकर्ता सम्मेलन में माहौल नजर आया यदि उसी तरह कांग्रेस ने आने वाला नपा चुनाव लड़ा तो कांग्रेस फिर से खोयी हुई ताकत तो प्राप्त करेगी वहीं नपा और आने वाल चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी के लिये सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरविन्द चोपड़ा, सत्यनारायण पाटीदार, हाजी बाबू सलीम, उमरावसिंह राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश मित्तल, संजीव पगारिया, मुकेश पोरवाल, मनीष चान्दना, सुरेश पटेल, दीपक चोधरी, राकेश अहीर, मनोहर अंब, इकबाल कुरेशी, भारत अहीर, गोविन्द गोयल, रमेश बोरीवाल, राजू भाई, इकराम पहलवान, मोनू लोक्स, योगेश प्रजापति, रणजीतसिंह बबली तंवर, शराफत भाई, विनोद बोरीवाल, कमल मित्तल, संदीप राठोर, मीना कुरील, आशा घनेटवाल, चेतना लालका, तरण वीरवाल, लप्पो आपा, भगत वर्मा, डाॅ पृथ्वीसिंह वर्मा, जगदीश पुनर, रवि दीवान, रोहित खेर सोनू यादव, यश लोहार, कृपालसिंह मंडलोई, डीपी दीवान, विमल शर्मा, श्री नागोरी, राकेश सोन, राजू नाकेदार, सत्तारभाई, हुसैन कारपेंटर, साबिर मसूदी, भानुप्रतापसिंह राठोर, महेश यादव एनएसयूआई, वैभव अहीर, मनीष कदम, मानसी नायडू, स्वप्निल कदम, साबिर मसूदी, गजेन्द्र यादव, राकेश वर्मा, हुसैन पहलवान टीआई, पाली छाबड़ा, मनोहर गुर्जर, जगदीश पाटीदार, निर्मल राठौर, रामगोपाल राठौर, बी आचार्य, शरीफ भाई, दीपक वाघ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Post