मेष:-
सप्ताह के पहले दिन व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा, व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भौतिक विकास का योग बन रहा है और सरकार द्वारा विशेष सम्मान प्राप्त होगा। घर के रख-रखाव पर व्यय होगा और लव लाइफ में तनाव की आशंका बन रही है। रोजगार के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। बिजनस में कोई खास डील फाइनल होने हो जाएगी और समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सांयकाल के समय मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:-
कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नए प्रोजेक्ट्स पर लगेगा और ट्रांसफर की योजना बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी विजय होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। परिवार में मंगलमय कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है। भाई की सलाह उन्नति का करण बनेगी और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा। किसी भी तरह के दिखावे से बचें अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:-
पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी के लिए पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। आज आपको जो काम प्रिय है, वही करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं में दिमाग में आएंगी और सीनियर का सहयोग भी मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और विदेश से संबंधित कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लेकिन धन के लेन-देन से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:-
काफी दिनों से पड़े अधूरे कार्य आज निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा होगी। ऑफिस में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके साथ काम करने वाले भी आपका सहयोग करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार मिलेगा और राजकीय पक्ष से लाभ होने की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:-
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहेगा लेकिन धार्मिक कार्यों के लिए समय निकाल ही लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आप समय से पहले ही अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:-
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। आज अपने व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और सभी कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी की संभावनाएं बढ़ेंगी। हालांकि व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:-
आज का दिन आपके लिए लाभकारक रहेगा और दैनिक व्यवसायियों के लिए आय के नए स्रोत्र बनेंगे। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे और उनके सहयोग से कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ जाएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शक से नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। अगर आप किसी पारिवारिक संपंत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:-
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। व्यस्तता के बीच भी लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। निवेश के लिए सही समय है, जिससे काम में नई जान आएगी। जीवनसाथी संबंध मधुर होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:-
बिजनस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाएं तो बड़े लाभ की आशा बन रही है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए काम हाथ में आजमाएं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गोपनियता बनाए रखें। माता-पिता से संबंध मधुर होंगे और मित्रों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति अभी सही नहीं है, इसलिए किसी भी तरह निवेश करने से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:-
सप्ताह के पहले दिन राजनीतिक लोगों को जनसमर्थन की प्राप्ति होगी और आय के नए स्रोत्र विकसित करने में प्रयास सफल होंगे। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सरकारी कार्यों को करते समय निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में लेने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:-
कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पिता से संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। खान-पान के मामले में लापरवाही न बरतें और अपने साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। लव लाइफ में नए उत्साह और उमंग का संचार होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:-
व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। विवाह संबंधित विषयों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा और धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।