Latest News

घर में इस तरह मनी प्लांट लगाने से होता है आर्थिक नुकसान, रखें इन चीजों का ध्यान

Neemuch Headlines December 14, 2020, 8:08 am Technology

घर में मनी प्लांट लगाने का यही आशय होता है कि सुख-संपन्नता बनी रहे। लेकिन कई बार जाने-अनजाने मनी प्लांट लगाते समय हम ऐसी कई गलती कर बैठते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होने का भय बना रहता है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर पेड़-पौधा रखने के लिए एक दिशा निर्धारित कई गई है। अगर सही दिशा में मनी प्लांट को रखा जाए तो फायदा ही फायदा होता है और अगर गलत दिशा में रखा जाए तो नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। अगर आप भी घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहते हैं कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके मुताबिक ही यह पौधा लगाएं, जिससे आपको लाभ हो।

आइए जानते हैं मनी प्लांट को लगाने के लिए खास बातें….

2. इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट:-

मनी प्लांट का पौधा हमेशा आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। इस दिशा के अधिष्ठाता देवता गणेशजी हैं, जो अमंगल नाश हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र हैं, जो सुख-समृद्धि दायक है। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना बेहद उत्तम माना गया है। इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का वास रहता है।

3. इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट:-

जिस तरह आगनेय दिशा मनी प्लांट के लिए सही उसी तरह ईशान दिशा यानी की उत्तर-पूर्व में मनी प्लांट लगाना सही नहीं माना जाता है, इससे धन की हानि होती है। इसके पीछे का कारण यह है कि इस स्थान का संबंध गुरु बृहस्पतिजी से है और यह पौधा राक्षसों के गुरु शुक्र का है। दोनों ही एक दूसरे के शत्रु हैं। इस स्थान पर मनी प्लांट लगाने से ऐसा करने घर में नकारात्मकता आती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

4. यहां न रखें मनी प्लांट:-

बहुत से लोग सजावट के लिए मनी प्लांट के पौधे को बाहर लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि किसी की भी इस पर नजर न पड़े। क्योंकि कई लोगों की नजर बहुत खराब होती है और इस पौधे के बढ़ने का खतरा बना रहता है। कई बार लोगों की नजर से मनी प्लांट सूख जाता है या बढ़ता नहीं है।

5. मनी प्लांट की पत्तियों को इस तरह न रखें:-

मनी प्लांट के पौधा अगर सूखने लगे तो उसको तुरंत हटा देना चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि इसकी पत्तियां जमीन को न छुएं। इस पौधे की बेलें जमीन पर फैलाने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कहा जाता है कि जमीन पर छूती पत्तियों से सुख-समृद्धि के साथ सफलता में बाधक आती है।

6. किसी को न दें मनी प्लांट:-

मनी प्लांट का पौधा अगर कोई आपसे लेने आए तो दूसरों को बिल्कुल भी यह पौधा न दें। कहा जाता है कि इस पौधे के देने से शुक्र देव नाराज हो जाते हैं और शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी होते हैं। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है। हालांकि आप दूसरों के घर से लेकर आ सकते हैं।

Related Post