Latest News

नारकोटिक्स विंग नीमच ने 05 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Neemuch Headlines December 13, 2020, 10:25 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस प्रमुख विवेक जोहरी पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन, नारकोटिक्स विंग प्रमुख डॉ. एस.डब्लु नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा जी.जी.पाण्डे पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी नारकोटिक्स विंग मन्दसौर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत नारकोटिक्स शाखा की नीमच ईकाई द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त करते हुये आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 12.12.20 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच उनि मो. रऊफ खान एवं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये नवलपुरा फंटे के पास आम रोड़ ग्राम नवलपुरा ,कंजार्डा- मनासा रोड़ थाना मनासा जिला नीमच पर मोटर सायकिल सुजुकी एक्सटर रजिस्ट्रेशन नम्बर एम.पी. 44 एम.एल. 0931 से कुल 05 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी

1. राधेश्याम पिता कंवरलाल मालवीय उम्र 57 वर्ष नि. ग्राम कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच

2. रमेशचन्द्र पिता देवीलाल उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपीयो से जप्त अवैध मादक पदार्थ अफीम की स्थानीय कीमत 11 लाख रुपये आंकी गयी है।

उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के निरी. बी.एल. सोलंकी,उनि. मो. रऊफ खान ,सउनि नरेन्द्र सिंह पंवार प्र. आर. जावेद खान, आर.निरंजन सिंह चन्द्रावत,विरेन्द्र सिंह चौहान, जुल्फीकार खान,विकास आर्य,नंदकिशोर वर्मा ,दलबीर सिंह, प्रमोद पाटीदार, राहुल जैन, राजरतन तायड़े का योगदान महत्वपुर्ण एवं सराहनीय रहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।

Related Post