Latest News

आज का राशिफल सिंह राशि में चल रहे चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर

Neemuch Headlines November 10, 2020, 8:41 am Technology

मेष:

किसी बड़े अधिकारी के हस्तक्षेफ से बिगड़े हुए काम बनते दिखाई देखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चन आ सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में नवीनता और मधुरता बनी रहेगी। जोखिम भरे निवेशों से बचें और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने साथ-साथ पूरे परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम समय है, उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन के सहयोग से लाभ की स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक खर्चों से मानसिक तनाव हो सकता है। सांयकाल के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव हो सकता है और अचानक संतान के कष्ट से व्यय भी हो सकता है। दिनभर भागदौड़ हो सकती है। अकारण क्रोध से वैवाहिक जीवन में कलह सकती हो सकती है। कोई शत्रु आपके खिलाफ षणयंत्र रच सकता है। बढ़ते खर्च से मानसिक दवाब रहेगा। सांयकाल के समय कुछ राहत मिलेगी और शुभ चिंतकों का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ोगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का दिन काफी लाभदायक होने वाला है। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ बड़े लोग आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे और उनके मार्गदर्शन से आय के नए स्त्रोत के बारे में पता चलेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

नए व्यवसायियों को साझेदार में लाभ होगा। रोजगार के क्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी और अधिकारी आपके कार्य की सराहना भी करेंगे। सांयकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएंगे। नए काम या किसी तरह के कॉन्ट्रैक्ट में जल्बादी न करें। रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन होगा, जिससे आपके कोष में वृद्धि होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि के योग बनेंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पुराने कर्जे से मुक्ति मिलेगी। परिवार में छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कार्य करते समय एकाग्रता बनाए रखें और धन के अपव्यय से बचें। व्यापार में सकारात्मक परिणाम से प्रसन्न मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। कारोबार में पिछले कई दिनों से बंद पड़ा माल फिर आना शुरू हो जाएगा। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी। बचत में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही लंबे समय से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। सांयकाल के समय मित्रों तथा परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। संपत्ति संबंधित मामलों में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नए कार्य की शुरूआत करेंगे। कम दाम के चक्कर में खराब चीज ना खरीदें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

विपरित परिस्थितियों में भी परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए धन खर्च हो सकता है। जोखिम भरे निवेश आपका साथ देंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में रुकावट आ सकती है। ससुराल से संबंधों में सुधार आएगा। धार्मिक यात्रा करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन से दूरी बनाकर रखें अन्यथा चोटादि का भय बना रहेगा। व्यापार में साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश हानिकारक सिद्ध हो सकता है। सायंकाल के समय कहीं न जाएं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कारोबार में आपके प्रोजेक्ट से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी महिला के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे लेकिन व्यस्तता अधिक रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष से पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनस में लाभ होगा। लव लाइफ में कठोरता से संबंधों में दरार आ सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Post