नीमच। शहर में बाइक सवार युवकों ने नकली पुलिस बनकर चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बंसल चैराहा स्थित आशिर्वाद भवन निवासी 60 वर्षीय महिला लीलादेवी और उनके पति गिरधारीलाल सोमवार शाम करीब 4.30 बजे अपने घर की और जा रहे थे। उसी दौरान गायत्री मंदिर के समीप पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने स्कूल सवार दंपति को रोका। जिसके बाद पल्सर सवार दोनों युवकों ने पुलिस वाले होने का हवाला देते हुए कहा कि हम पुलिस वाले है। दीपावली के चलते बाजार में काफी भीड़ है। इसलिए आप अपनी चैन और अंगूठी गले से उतार कर अपने पास रख लो। बस फिर क्या था। जैसे ही महिला ने अपनी सोने की चैन और अंगूठी उतारी, वैसे ही पलक झपकते बाइक सवार दोनों युवक महिला के हाथ से चैन झपटकर हवा-हवा हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पर केंट पुलिस मौके पर पहुंची है। अब पुलिस द्वारा मौके पर सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।