Latest News

छह राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, यश और धनलाभ के संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Neemuch Headlines November 6, 2020, 9:40 am Technology

मेष :-

आज का दिन आपको खुशी देने वाला होगा। परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी। माता से सुख मिलेगा और परिवार में ज्यादा समय लगाएंगे। आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है, जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी, फिर भी मन मार कर आपको यह काम करना पड़ सकता है। दोस्त आपका साथ देगे और उनके साथ आज की शाम बताएंगे, जिससे मन खुश हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी। मेहनत करने से पीछे ना हटें।

वृष :-

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए शुभ रहेगा। आज की गई यात्रा आपको सुख देगी। परिवार के लोगों का सहयोग आपके मन को जीत लेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके संबंधों पर असर पड़ सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, जो आप की मेहनत का नतीजा होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अहंकारी होने से बचें।

मिथुन :-

आज आपके मन में हर्ष की प्रबल भावना रहेगी क्योंकि आज आपको धन प्राप्ति होगी और अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य का सितारा प्रबल रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है और उनके ऊपर कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। उस तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाये और उनसे स्पष्ट रूप से बातचीत करें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।

कर्क :-

आज का दिन मानसिक रूप से चिंता ग्रस्त बन सकता है, लेकिन यदि आप प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता मिलेगी। विरोधियों से समस्या हो सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा और संतान के प्रति ज्यादा सोच विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह :-

आज किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं और आपकी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है। सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या :-

आज का दिन खुशी देने वाला साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में बॉस की अनुकृपा रहेगी और वह आपसे खुश रहेंगे, जिससे आपका दिन बेहतर हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। आपके अंदर चुनौतियों से लड़ने का मुदा होगा और भाग्य को अपने हक में मोड़ पाएंगे। विरोधियों के प्रति आप सतर्कता से खड़े रहेंगे, जिससे आपको उन पर जीत मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा और जैसे आप अभी तक चल रहे हैं, ऐसे ही प्रेम पूर्वक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

तुला :-

आज आप अपने काम में काफी बिजी रहेंगे और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, जिससे काम में सफलता मिलेगी। केवल इतना ही नहीं परिवार में भी आपको सुख मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। यात्रा पर जाने की संभावना हो, तो उसे टाल दें, तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आपका प्रिय आपके गुण गाएगा। सेहत में सुधार होने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक :-

आज आप मजबूत दिखेंगे क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। यही वजह है कि आज लगभग हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी की लहर दौड़गी, जिससे आप भी खुश होंगे। आज सुख-सुविधाओं में ज्यादा मन लगाएंगे। किसी से प्यार करते हैं, तो आज प्रपोज करे, तो सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद खुशी का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु :-

आज चिंताएं आपके दिमाग में घर कर सकती हैं और आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। जल संबंधित परेशानी आपको कष्ट देंगी। पीने का पानी स्वच्छ हो, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। विरोधी प्रबल होंगे। हालांकि आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे और आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन कुछ नीरस लग सकता है।

मकर :-

आप दिन को खुशी खुशी बताएंगे और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और वह भी आपके बारे में भी ध्यान करेंगे, जिससे आपका बॉन्ड मजबूत होगा। आमदनी आप की बढ़ती रहेगी, जिससे आपके विरोधी भी कमजोर पड़ेंगे और आपको समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। आप अपने प्रिय के साथ जीवन के नए विषयों की चर्चा करेंगे और रिश्ते में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ होगा। आप जो काम करते हैं उसमें सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार ना दें।

कुंभ :-

खर्च में बढ़ोतरी होगी। आपको कार्य में सफलता तभी मिलेगी। जब आप मेहनत ज्यादा करेंगे। कभी कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और परिवार वालों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे काम बनेंगे।

मीन :-

आज आप अंदर से खुश नजर आएंगे। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपके प्रति मन से समर्पित होगा और आपको प्यार जताएगा, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। भाग्य का भी आज सितारा बुलंदियों पर होगा, जिससे आपको कामों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो उनसे मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक जीवन में व्यस्तता के चलते आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सुख सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे खर्चे होगे, लेकिन यह खर्चे आपको चुभेंगे नहीं।

Related Post