Latest News

कुकड़ेश्वर पुलिस की सफलता, पास्को एक्ट का 2019 का फरार वारंटी गिरफ्तार

Neemuch Headlines October 14, 2020, 8:17 pm Technology

कुकड़ेश्वर। अधीक्षक मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक एस.एस कनेश के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थाई वारंटी सुनील पिता बगजी देवड़ा(भील) उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खेरखुटा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम को प्रकरण क्रमांक 17/19 भादवि धारा 342, 370, 376, 506 IPC 5/6 पास्को एक्ट के अंतर्गत 2019 से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम ने पकडने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक नीलेश सोलंकी, आर.विशाल गंगवाल, आर. भूरसिंह डोडियार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post