साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रीय की पुस्तक'रोटी' अब ऑनलाइन उपलब्ध, 12 वर्षीय बच्चे ने किया अनुवाद

Neemuch Headlines September 13, 2020, 3:52 pm Technology

रतनगढ़| कोरोना काल में स्कूल बंद है| पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है| तब प्रथम बुक्स इस काम में पीछे कैसे रहता ? उसने स्वयंसेवी संगठन द्वारा झुग्गी झोपड़ी, शाला विहीन बस्ती, गरीब देशों में ऑनलाइन पढ़ाने का प्लेटफॉर्म मुहैया कराया है, ताकि कोरोना काल में पढ़ाई जारी रह सके| जहां से रोचक कहानी और कविता की चित्रकथा द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं| अब इस प्लेटफार्म पर 'रोटी' भी उपलब्ध कराई गई है|

यह 'रोटी' जिला नीमच के बालसाहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' द्वारा रची गई है| यह कहानी स्टोरीविवर पर चित्रकथा के रूप में प्रकाशित हुई है| हिंदी कहानी का अनुवाद 12 वर्षीय बालक राजू ने अंग्रेजी भाषा में 'राजू गोट्स रोटी' नाम से किया है| राजू को यह कहानी बहुत पसंद थी, इसलिए उसने इसे अनुवाद करके इसी प्लेटफार्म प्रकाशित किया है| ताकि यह कहानी रोटी अपनी रोचकता की वजह से पूरे विश्व में आसानी से पढ़ी जा सके।

स्मरणीय है कि ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' की बाल कहानियां निरंतर 8 भाषाओं में प्रकाशित होती रहती है| आपकी पुस्तक~ रोचक विज्ञान बाल कहानियां, कई जगह पुरस्कृत हो चुकी है| देश-विदेश से आपको कई सम्मान मिल चुके हैं। नेपाल के मुख्यमंत्री क्षेत्र क्रमांक दो द्वारा आपको नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया हैं|

Related Post