Latest News

बेगूं के युवकों ने बनाया इतिहास,चढ़ा अमेरिका के 48 राज्यो का सबसे बड़ा पर्वत शिखर

neemuch headlines September 2, 2020, 7:04 pm Technology

बेगूं! नगर के दो युवकों ने आज इतिहास बनाते हुए 12 घंटे के अथक परिश्रम के बाद अमेरिका के लोअर 48 राज्यों के सबसे बड़े पर्वत शिखर माउंट व्हिटनी को 12 घंटे के अथक प्रयासों एवं 38 किलोमीटर की कुल यात्रा के बाद शिखर पर पहुंचने में सफलता प्राप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बेगूं नगर के जयेंद्र टेलर 37 वर्ष एवं आदित्य मंत्री 25 वर्ष ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित 14508 फीट ऊंचे माउंट व्हिटनी को रविवार दोपहर को चढ़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने करीब शनिवार रात को 11.30 बजे पर्वतारोहण की शुरुआत 4000 फीट की ऊंचाई से शुरुआत की। रात भर करीब 18 किलोमीटर की चढ़ाई के बाद दोनों पर्वतारोहियों ने रविवार दोपहर शिखर पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की। बताया गया की माउंट व्हिटनी 48 राज्यो का सबसे ऊंचा पर्वत है और हर वर्ष लॉटरी द्वारा ही पर्वतारोहियों को चढ़ने की अनुमति अमेरिकी नेशनल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा दी जाती है। हर गर्मियों में बर्फ पिघलने के बाद मात्र 150 लोगो को ही एक दिन में पर्वतारोहण करने की अनुमति दी जाती हैं, हालांकि जिसमें से कुछ लोग ही शिखर पर पहुंचने में सफल होते है। वहीं हर वर्ष कई लोगों की जान भी चली जाती है। जयेंद्र द्वारा इस बार लॉटरी में चुने जाने के बाद उन्होंने 6 लोगो की टीम के साथ तैयारी शुरू की। करीब 3 महीने की तैयारी के बाद उन्होंने शनिवार रात अपनी टीम के साथ 0 डिग्री तापमान में चढ़ाई शुरू की। हालांकि 6 में से 5 लोग ही शिखर तक पहुंच पाए और एक व्यक्ति को कम ऑक्सीजन की वज़ह से आई समस्याओं की वजह से तत्काल नीचे उतरना पड़ा। ज्ञातव्य है कि जयेंद्र बेगूं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चन्द्र टेलर के पुत्र है जो अमेरिका के सन फ्रांसिस्को में इंजीनियरिंग मैनेजर हैं वहीं आदित्य मंत्री बेगूं के जगदीश मंत्री के पुत्र है एवं एडवोकेट कैलाश चंद्र मंत्री के भतीजे है और अमेरिका के सन जोसे में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी पर्वतारोहियों ने पर्वतारोहण करने के बाद उतरना शुरू किया और 18 किलोमीटर चलने के बाद देर रात 12 बजे ग्राउंड पोर्टल में पहुंच पाए। इस दौरान हर टीम मेंबर के पास करीब 15 किलो वजन भी था जिसमें पानी, भोजन, चिकित्सा सामग्री इत्यादि थे तथा 24 घंटो में बिना सोए 38 किलोमीटर की यात्रा में अमेरिका के 48 राज्यो के सबसे बड़े पर्वत पर करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई तक पर्वतारोहण बेगूं के युवकों द्वारा करना बेगूं क्षेत्र के साथ पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के लिए सम्मान की बात है।

Related Post