Latest News

लगभग 269 क्विंटल डोडाचुरा, 02 क्विंटल 37 किलो 60 ग्राम अ्फीम, 82 किलो गांजा एवं 2 किलो 855 ग्राम स्मैक का कराया नष्टीकरण

Neemuch Headlines July 16, 2020, 7:44 am Technology

नीमच । पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनीष कपुरिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी की निगरानी में किया गया मादक दृव्यों का नष्टीकरण। मादक दृव्यों के नष्टीकरण के दौरान ड्रग विनष्टीकरण समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर सिद्वार्थ चोधरी रहे उपस्थित।

विक्रम फैक्ट्री खोर नीमच बायलर में किया गया डोडाचुरा एवं गांजे का नष्टीकरण, अफीम को अल्कोलाईड फैक्ट्री नीमच में जमा किया गया तथा स्मैक का नष्टीकरण अल्कोलाईड फेक्ट्री नीमच में किया गया।

नीमच जिलें के 122 प्रकरणों में जप्त 92 क्विंटल 36 किलो 400 ग्राम डोडाचुरा, 236 किलो 720 ग्राम अफीम, 62 किलो 89 ग्राम गांजा एवं 02 किलो 370 ग्राम स्मैक का किया गया जमा/नष्टीकरण। मंदसौर जिलें के 91 प्रकरणों में 163 क्विंटल 89 किलो 550 ग्राम डोडाचुरा, 18 किलो 397 ग्राम गांजा एवं 485 ग्राम स्मैक का किया गया जमा/नष्टीकरण। रतलाम जिलें के 07 प्रकरणों में 12 क्विंटल 25 किलो 100 ग्राम डोडाचुरा, 880 ग्राम अफीम, 01 किलो 300 ग्राम गांजें का किया गया जमा/नष्टीकरण। जिला नीमच, मन्दसौर एवं रतलाम में वर्ष 2010 से 2019 तक जप्त मादक पदार्थो जैसे- डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक आदि का विनष्टिकरण पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम मनीष कपुरिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी की निगरानी में किया गया। कमेटी के सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर सिद्वार्थ चोधरी थें। कमेटी द्वारा जिला नीमच, मंदसौर एवं रतलाम के कुल 220 प्रकरणों में 268 क्विंटल 51 किलो 05 ग्राम डोडाचुरा, 237 किलो 60 ग्राम अफीम, 82 किलो 587 ग्राम गांजा का नष्टीकरण विक्रम फैक्ट्री खोर में एवं 02 क्विंटल 37 किलो 60 ग्राम अ्फीम अल्कोलाईड फैक्ट्री नीमच में जमा की गई एवं 02 किलो 855 ग्राम स्मैक का नष्टीकरण अल्कोलाईड फैक्ट्री नीमच में किया गया। ड्रग विनष्टिकरण के दौरान पुलिस पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनीष कपुरिया, पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर सिद्वार्थ चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दर सिंह कनेश, अअपु जावद एम.एल.मोरे, अअपु मनासा श्री संजीव मूले, उप पुलिस अधीक्षक भुपेन्द्र सिंह राठौर उमनि कार्यालय रतलाम रेंज सहित संबंधित जिलों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Post