नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोनावायरस से दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। दुनियाभर के देशों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती जा रही है। अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
यहां अब तक 34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनिया में 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 5 लाख 71 हजार के पार पहुंच गई है। यह राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अब तक 75 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।
कोरोनावायरस जुड़ा हर अपडेट-
- भारत में पिछले 24 घंटे में 28701 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 500 लोगों की मौत हुई।
- भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 8,78,254। इनमें 3,01,609 एक्टिव केस। कोरोना से अब तक 23,174 लोगों की मौत
- कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि कोरोनावायरस पॉजिटिव आए हैं। उनकी पत्नी और स्टाफ कोरोना निगेटिव हैं
- अमेरिका के फ्लोरिडा में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 15,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं