Latest News

भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक के जन्मदिन को नमो ग्रुप ने गौशाला में जाकर सेवा दिवस के रूप में मनाया।

Neemuch Headlines July 11, 2020, 11:06 pm Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व संभाग संगठन मंत्री एवं पूर्वमध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष वर्तमान लोकतंत्र सेनानी संघ (मीसाबंदी) मध्यप्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक के जन्मदिन के असवर पर आज नमो के कार्यकर्ताओं द्वारा ताँगा अड्डा स्थित श्री सतगुरु साईं गौशाला में जाकर गौमाता को हरी घास खिलाकर सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया, अभयराज सिंह तंवर, रजत कछावा, विक्रम सोलंकी, शुभम नामदेव आदि नमो ग्रुप के कार्यकर्ता सेवा कार्य मे उपस्थित थे।

Related Post